'अब हमें अंदर नहीं जाने दे रहे, ये पुलिस और भाजपा का मिलाजुला मिशन है...', TMC ऑफिस में तोड़फोड़ पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा

महुआ मोइत्रा ने कहा कि इन लोगों ने अंदर घुसते ही भारी तोड़-फोड़ की। टीवी, प्रिंटर, स्कैनर सब कुछ तोड़ डाला। हर कमरे के दराज से डॉक्यूमेंट्स निकाले। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि उन्होंने तार काट दिया था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mahua Moitra
Mahua Moitra | Image: ANI

Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कैमिक स्ट्रीट स्थित पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस तोड़फोड़ का आरोप भारतीय जनता पार्टी के लोगों पर मढ़ा है। उन्होंने कहा कि करीब 20 से 25 भाजपा कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सिक्योरिटी गार्ड्स से मोबाइल फोन छीने और उन्हें लंबी मेटल रॉड से सिर फोड़ने की धमकी दी।

महुआ मोइत्रा ने कहा, 'हम सिर्फ आरोप नहीं लगा रहे हैं। हमने आपको वीडियो-फोटोज दिखाया है। अगर आपकी टीम कलकत्ता में हैं तो भी खुद जाकर देख सकते हैं। सुबह 4:30 बजे लिफ्ट के CCTV फुटेज में दिखता है कि करीब 20 से 25 भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सिक्योरिटी गार्ड्स से मोबाइल फोन छीने और उन्हें लंबी मेटल रॉड से सिर फोड़ने की धमकी दी। इसके बाद घुसपैठिए छठी और सातवीं मंजिल पर गए और ऑफिस में घुस गए। वह पूरी प्लानिंग के साथ गए थे। आप उन्हें मास्क लगाकर आते हुए देख सकते हैं।'

20-25 लोगों ने अंदर घुसते ही तोड़-फोड़ की- महुआ

उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने अंदर घुसते ही भारी तोड़-फोड़ की। टीवी, प्रिंटर, स्कैनर सब कुछ तोड़ डाला। हर कमरे के दराज से डॉक्यूमेंट्स निकाले। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि उन्होंने तार काट दिया था। लेकिन एक-दो सीसीटीवी के तार नहीं मिले, जिनमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि एयर प्यूरीफायर, टीवी सब चोरी करके ले गए हैं।'

घटना के समय एक पुलिस नहीं आई- महुआ मोइत्रा 

महुआ मोइत्रा ने आगे कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि जब यह सब हो रहा था तब करीब साढ़े 4 बजे से साढ़े 6 बजे तक, हमने पुलिस को कई बार फोन किया। लेकिन एक पुलिस नहीं आई। हमारे लोगों ने उनमें से 6 लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया था। अब पुलिस का दावा है कि उन्होंने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि हमें नहीं पता कि वे कौन हैं और वे बहुत तेजी से कार्रवाई कर रहे हैं, जगह को सील कर रहे हैं और हमें भी अंदर नहीं जाने दे रहे हैं।

Advertisement

TMC ने बीजेपी-पुलिस पर लगाया आरोप

टीएमसी सांसद ने आरोप लगाते हुए इसे पुलिस और भाजपा की मिली भगत बताया। उन्होंने कहा कि यह कलकत्ता पुलिस और बीजेपी का ज्वाइंट ऑपरेशन है। पुलिस ने आकर कार्यालय सील कर दिया  तो अब बस काम खत्म हो गया। उन्हें किसी तरह से हमें बाहर निकालना है। दो दिन पहले उन्होंने बिल बोर्ड के नाम पर कलकत्ता नगर निगम को लेकर पुलिस के साथ अंदर घुस गए थे। फिर कल या परसों इंस्पेक्शन के नाम पर फायर ब्रिगेड अंदर घुस गई। कुल मिलाकर उनका मकसद हमें वहां से बाहर निकालना है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके उपमुख्यमंत्री ने कह दिया है कि बंगाल से टीएमसी का नामो निशाना मिटाना है। उन्होंने कह दिया है कि ममता बनर्जी को घर से निकलने नहीं देंगे। साथ ही तृणमूल कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं को डरा-धमकाकर घर से निकालने और जेल भेजने का प्रयास कर रहे हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'यह लोकतंत्र नहीं राजनीतिक गुंडागर्दी...', कोलकाता में TMC कार्यालय पर तोड़फोड़ को लेकर भड़के अभिषेक बनर्जी, बोले- 2 घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड