'बंगाल की हालत जम्मू-कश्मीर से भी खराब है, घुसपैठियों को...', ममता बनर्जी पर फिर बरसे सुवेंदु सरकार के मंत्री, कहा- हर चीज का अब होगा हिसाब

मंत्री दिलीप घोष ने बंगाल के विकास को लेकर एक बार फिर TMC सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बंगाल की हालत जम्मू-कश्मीर से भी खराब है। मगर अब सरकार और कल्चर बदल गया है।

Follow :  
×

Share


Dilip Ghosh lashes out at Mamata Banerjee | Image: ANI

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने एक बार फिर TMC सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने बंगाल के विकास को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य की स्थिति जम्मू-कश्मीर से भी बदतर हो गई है और इसकी जिम्मेदार ममता बनर्जी है। मगर उन्होंने आश्वासन दिया कि नई सरकार बनने के साथ ही हालात को ठीक करने की कोशिश की जा रही है और जल्द प्रदेश में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेगा।

दिलीप घोष ने कहा, 'हम बार-बार कहते हैं कि बंगाल की हालत जम्मू-कश्मीर से भी खराब है। पता चल रहा है। मगर नहीं भूलना चाहिए कि अब सरकार और कल्चर बदल गया है। रामनवमी में एक बस से ओंकार का झंडा उतार दिया गया था। हम कुछ नहीं भूले हैं। सभी चीजों का हिसाब होगा। '

ममता बनर्जी ने बंगाल के कल्चर को खराब किया-दिलीप घोष

घुसपैठियों के सवाल पर मंत्री ने कहा, 'बंगाल का कलचर है क्या जहां-तहां बाजार लगा देना। घुसपैठियों को बसाने की नीति बंगाल का कल्चर नहीं है। ममता बनर्जी ने हमारे कल्चर को खराब किया है और हम उसे सुधार रहे हैं। '

रेलवे स्टेशनों की बदहाली पर क्या बोले दिलीप घोष?

वहीं, दिलीप घोष ने बंगाल के रेलवे स्टेशनों की बदहाली पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि न सिर्फ हावड़ा स्टेशन, बल्कि राज्य का हर स्टेशन एक बाजार में बदल गया है। इन स्टेशनों में गंदगी फैली हुई है और यात्रियों, खासकर महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों के बैठने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। मगर अब ये सब नहीं चलेगा।

मंत्री ने बताया कि रेलवे अपनी संपत्ति वापस लेगी और उसे जनता को बेहतर सेवाएं देने के लिए उपयोग करेगी। इस कार्य में रेलवे के साथ-साथ बंगाल पुलिस भी पूरा सहयोग देगी। आने वाले समय में बंगाल में विकास का अलग स्वरूप देखने को मिलेगा।  
 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पहला 'मेट्रो मंडे' आज, PM मोदी की अपील के बाद DMRC की पहल

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 18 May 2026 at 10:09 IST