'राज्यसभा सांसद नहीं होते तो कोई नहीं पूछता', सौरभ भारद्वाज ने AAP को दिया राघव चड्ढा की परिणीति चोपड़ा से शादी का क्रेडिट, VIDEO
Raghav Chadha vs Saurabh Bhardwaj: सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा को जवाब देते हुए कहा कि आपको पार्टी छोड़नी थी आप छोड़ सकते थे। लोग आपको गाली नहीं देते। आपको गाली इसलिए दी जा रही है क्योंकि आपने अपनी पार्टी के साथ जिसने आपको सबकुछ दिया, , उसके खिलाफ षड्यंत्र किया।
Raghav Chadha news: राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसदों के BJP में जाने पर सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। इस पर वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। सोमवार (26 अप्रैल) को राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी छोड़ने के कारण गिनाए। वहीं, अब इस पर AAP की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने राघव के वीडियो पर जवाब देते हुए हा कि राघव चड्ढा अगर राज्यसभा सांसद नहीं होते तो उन्हें कोई नहीं पूछता।
सौरभ भारद्वाज ने तो परिणीति चोपड़ा संग राघव चड्ढा की शादी का क्रेडिट तक अपनी पार्टी को दे दिया। उन्होंने कहा कि आपकी शादी भी इसलिए हुई है क्योंकि आप इस पार्टी की ओर से राज्यसभा के मेंबर बनाए गए।
राघव के बयान पर सौरभ का आया जवाब
राघव चड्ढा को जवाब देते हुए AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने भी एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि राघव कह रहे हैं कि जैसे आप लोग नौकरी बदलते हैं, वैसे मैंने पार्टी बदल ली। आप नौकरी बदलते हैं तो उससे आइडियोलॉजी का कोई लेना-देना नहीं होता। पार्टी आप आइडियोलॉजी की वजह से ज्वॉइन करते हैं और उसमें रहते हैं।
सौरभ ने कहा कि अगर राघव को इस पार्टी में अच्छा नहीं लग रहा था तो वो जा सकते थे, उन्हें इसका पूरा हक था। मगर आप कंपनी के अंदर भी नौकरी बदलते हैं तो 3 महीने का नोटिस देते हैं। जिस कंपनी को छोड़ते हैं उसको बर्बाद करने के लिए षड्यंत्र नहीं करते। आपने क्या किया? जब आपके ऊपर ईडी का शिकंजा कसा तो आपने तय कर लिया कि आप BJP ज्वॉइन करेंगे। मगर आपुने किसी को बताया नहीं।
‘BJP के साथ मिलकर षड्यंत्र किया’
उन्होंने आरोप लगाया कि आपने बीजेपी के साथ षड्यंत्र तय किया। बीजेपी पहले दिन से इसका हिस्सा थी। इन्होंने कहा कि मैं अपनी अब अलग मिडिल क्लास के मुद्दे उठाने वाले युवा की इमेज बनाऊंगा और उसमें बीजेपी मदद करेगी। वो सारे मुद्दे जो बीजेपी के केंद्र सरकार की पाइपलाइन में थे, चाहे वे एयरपोर्ट पर सस्ते समोसे की बात हो, चाहे वो TRAI के द्वारा मोबाइल के रिचार्ज में बदलाव की बात हो, पैटरनिटी लीव की बात हो या गिग वर्कर्स के लिए इनके लिए कोई काम हो।
AAP नेता ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने राघव को ये बात शेयर की कि अगर आप इन मुद्दों को उठाओगे तो तुरंत उन पर काम होगा और आपकी पॉपुलैरिटी बढ़ेगी और न्यूट्रल छवि बनेगी। केंद्र सरकार के पास हर बार मौका था कि वो या उनका कोई मंत्री संसद में खड़े होकर कहे कि राघव जो बोल रहे हैं पहले से सरकार उन पर काम कर रही है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
‘वरना कोई नहीं पूछता आपको…’
उन्होंने कहा कि आपको पार्टी छोड़नी थी आप छोड़ सकते थे। लोग आपको गाली नहीं देते। आपको गाली इसलिए दी जा रही है क्योंकि आपने अपनी पार्टी के साथ जिसने आपको सबकुछ दिया, उसके खिलाफ षड्यंत्र किया। आज आपकी शादी भी हो पाई है तो वो इसलिए हुई है क्योंकि आप इस पार्टी के द्वारा राज्यसभा सांसद बनाए गए। वरना कोई नहीं पूछता आपको। पार्टी की राज्यसभा की टीम को तोड़कर ले गए। आप कितनी भी दलीलें दीजिए।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 27 April 2026 at 14:58 IST