अपडेटेड 7 July 2025 at 17:31 IST
मनसे नेता के बेटे की दबंगई पर भड़के संजय निरुपम, कहा- अब समझ में आया की MNS नेता हिंदुओं के साथ गुंडई क्यों करते हैं, जरा भिंडी बाजार...
MNS नेता के बेटे की गुंडई का वीडियो सामने आने के बाद शिवसेना नेता संजय निरूपम ने सरकार से मांग की है कि ऐसे गुंडो के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता के बेटे की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है। मनसे नेता के बेटे ने अर्धनग्न अवस्था में होकर शराब पीकर गाड़ी चलाई, साथ ही महिला से बदतमीजी भी की। महिला ने इस घटना का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है अब इस वीडियो को लेकर शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम महाराष्ट्र निर्माण सेना पर आक्रामक हो गए हैं।
संजय निरुपम ने कहा राजश्री मोरे नाम की महिला का एक वीडियो वायरल हुआ है, उस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि मनसे के एक नेता के बेटे ने इस महिला को न सिर्फ गाली दी, उसकी गाड़ी तोड़ी, उसकी गाड़ी के साथ टक्कर मारी और उसके साथ लगातार बदतमीजी कर रहा है। यह जो लड़का है यह मनसे के कोई उपाध्यक्ष हैं, जावेद शेख, उनका सुपुत्र है। यह राहिल नाम का लड़का नशे में होता है, यह कैसा मुसलमान है जो शराब पीता है? शराब पीकर वह गाड़ी चला रहा है और गाड़ी ठोक रहा है।
मनसे वाले मराठी भाषा के नाम पर गुंडागर्दी करते हैं- संजय निरूपम
संजय निरूपम ने कहा कि जब इस महिला ने विरोध किया तो उसने महिला को गाली दी और बार-बार अपने बाप की पोजीशन को बता रहा है। इससे दो बातें स्पष्ट होती हैं की मनसे वाले मराठी भाषा के नाम पर जिस तरीके से उत्पात मचा रहे हैं, यह दरअसल, गुंडागर्दी है। इनको ना तो मराठी भाषा से कोई लेना-देना है, ना मराठी समाज के मान सम्मान से कोई लेना देना है। अगर मराठी भाषा के मान सम्मान से कुछ लेना-देना होता तो राजश्री मोरे को कोई गाली नहीं देता। कोई मनसे वाला मनसे का नाम लेकर उसको गाली नहीं देता।
राज ठाकरे के गुंडे हिंदुओं के ऊपर सरेआम हमले कर रहे- संजय निरूपम
शिवसेना नेता ने कहा कि दूसरी बात यह जो मनसे के उपाध्यक्ष जावेद शेख के बेटे का रहे हैं। उनको देखकर के हमें समझ में आ रहा है की बार-बार मन से वाले हिंदुओं पर ही हमला क्यों करते हैं? हमने बार-बार सवाल उठाया है कि इतनी ताकत है, इतनी हिम्मत है, तो जरा भिंडी बाजार में जाकर के किसी मुसलमान को थप्पड़ मार के दिखाओ, उसको बोलो कि तुम उर्दू में बात मत करो, मराठी में बात करो। अब समझ में आ रहा है की मनसे के जो मुस्लिम नेता हैं उनके दवाब में आकर के राज ठाकरे के गुंडे हिंदुओं के ऊपर सरेआम हमले कर रहे हैं।
मनसे के लोगों का मराठी भाषा के मान सम्मान से कोई लेना-देना नहीं- संजय निरूपम
संजय निरूपम ने कहा कि इस वीडियो से स्पष्ट है की मनसे के लोगों का मराठी भाषा के मान सम्मान से कोई लेना-देना नहीं है। यह चंद गुंडो का संगठन है। मनसे के लोगों का मराठी सम्मान से, मनसे के लोगों का मराठी समाज के मान सम्मान से कोई लेना-देना नहीं है। यह सिर्फ गुंडागर्दी करते हैं और जो इनकी गुंडागर्दी के खिलाफ जाता है उसको मराठी भाषा सामने लाकर सताते और प्रताड़ित करते हैं। मैं सरकार से यह मांग करता हूं ऐसे गुंडो के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 7 July 2025 at 17:31 IST