अपडेटेड 7 July 2025 at 17:53 IST

'शराब के नशे में धुत MNS नेता जावेद शेख के बेटे ने पहले गाड़ी में टक्कर मारी, फिर महिला को गाली दी', बदसलूकी का VIDEO VIRAL

नशे में धुत MNS नेता के बेटे ने महिला संग बदसलूकी की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र राजनीति में घमासान मच गया है।

Follow : Google News Icon  

MNS leader son controversy: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) नेता जावेद शेख के बेटे राहिल जावेद शेख पर गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह अर्धनग्न अवस्था में एक मराठी भाषी महिला राजश्री मोरे से गाली-गलौज करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि वो नशे की हालत में था और उसने अपनी कार से महिला की कार को टक्कर मार दी थी।

घटना मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित वीरा देसाई रोड की है। आरोपी युवक राहिल शेख, खुद को MNS के राज्य उपाध्यक्ष जावेद शेख का बेटा बता रहा है। महिला राजश्री मोरे जो सोशल इंफ्लुएंसर हैं (राखी सावंत की मित्र भी रही हैं) उन्होंने आरोप लगाया है कि युवक ने उनकी कार को जानबूझकर टक्कर मारी। 

नेता जावेद के बेटे ने महिला से की गाली-गलौज

महिला की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद आरोपी ने गाली-गलौज की और अपने पिता की राजनीतिक हैसियत की धौंस दी। महिला का कहना है कि नेता का बेटा उस वक्त अर्धनग्न था और उसके व्यवहार से उन्हें डर लगने लगा था। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पुलिस को बुलाया। घटना को लेकर मुंबई पुलिस ने अंबोली थाने में FIR दर्ज की है और आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेजा है। उसकी कार भी जब्त कर ली गई है।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज 

घटना के वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय निरुपम ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, नशे में धुत, अधनंगा युवक एक मराठी महिला से बदसलूकी कर रहा है और अपने बाप के रसूख की धमकी दे रहा है। यही है मनसे का असली चेहरा? संजय निरुपम ने राज ठाकरे और मनसे पर तीखा हमला करते हुए सवाल उठाया कि, 'क्या इन्हीं मुसलमानों के दबाव में मनसे वाले हिंदुओं पर हमले कर रहे हैं?'

Advertisement

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल 

मुंबई पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी का मेडिकल टेस्ट किया गया है। वहीं महिला के बयान को गंभीरता से लिया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार चलेगी। इस घटना ने न सिर्फ महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं बल्कि राजनीतिक हलकों में भी तूफान खड़ा कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। 

यह भी पढ़ें : Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सामने आया स्मृति ईरानी का पहला लुक

Advertisement

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 7 July 2025 at 17:09 IST