भाजपा के बागी विधायक यतनाल छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित
भाजपा ने बागी विधायक और येदियुरप्पा के कटु आलोचक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को दो कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
- भारत
- 1 min read
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बागी विधायक और येदियुरप्पा के कटु आलोचक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल को दो कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा व उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र के कटु आलोचक यतनाल पार्टी पर ‘वंशवाद की राजनीति’ के आरोप लगाते रहे हैं।
विजयेंद्र भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रमुख हैं।
यतनाल ने भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति (सीडीसी) के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें वंशवाद की राजनीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने के कारण निष्कासित किया गया है।
विजयपुरा से विधायक यतनाल पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और विजयेंद्र के खिलाफ ‘वंशवादी राजनीति’ और ‘भ्रष्टाचार’ को लेकर काफी मुखर रहे हैं।
विजयेंद्र ने यतनाल के निष्कासन को ‘दुर्भाग्यपूर्ण ’ करार दिया।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 26 March 2025 at 23:24 IST