अपडेटेड 10 June 2024 at 21:10 IST

Modi 3.O Portfolio: मोदी कैबिनेट में राम मोहन नायडू सबसे युवा, जीतन राम मांझी सबसे उम्रदराज मंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नयी मंत्रिपरिषद में छत्तीस साल के किंजरापु राम मोहन नायडू सबसे कम उम्र के मंत्री हैं, वहीं जीतन राम मांझी सबसे उम्रदराज हैं।

Follow :  
×

Share


मोदी कैबिनेट में सबसे युवा और उम्रदराज मंत्री | Image: PTI/ X/@RamMNK/

Modi 3.O Portfolio:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नयी मंत्रिपरिषद में छत्तीस साल के किंजरापु राम मोहन नायडू सबसे कम उम्र के मंत्री हैं जबकि 79 वर्षीय जीतन राम मांझी शपथ लेने वाले सर्वाधिक उम्रदराज मंत्री हैं।

तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के श्रीकाकुलम से सांसद नायडू ने नयी केंद्रीय मंत्रिपरिषद में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, एक अन्य युवा मंत्री महाराष्ट्र से सांसद रक्षा खडसे (37) हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की रावेर लोकसभा सीट से जीत हासिल की।

मांझी ने मोदी 3.0 सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वह बिहार के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक अध्यक्ष हैं।

इससे पहले, मांझी ने बिहार में नीतीश कुमार की मंत्रिपरिषद में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया था। 2024 के आम चुनाव में उन्होंने गया सीट से जीत हासिल की।कुछ अन्य युवा मंत्रियों में चिराग पासवान और जयंत चौधरी शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 71 मंत्रियों के साथ रविवार को शपथ ली थी।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह को गृह और जयशंकर को विदेश मंत्रालय, राजनाथ सिंह को क्या मिला?

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 10 June 2024 at 21:10 IST