ममता के साथ उतरी सपा, 20 सांसदों के बगावत पर रामगोपाल यादव बोले- 'जिन्हें कूड़ेदान से निकाल बनाया सांसद-मंत्री वे...'

टीएमसी के 20 सांसदों की बगावत पर रामगोपाल यादव ने ममता बनर्जी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जिन्हें कूड़ेदान से निकालकर सांसद-मंत्री बनाया, वे धोखा देकर चले गए।

 
Follow :
Ram Gopal Yadav Mamata Banerjee | Image: ANI

Ram Gopal Yadav: सपा सांसद रामगोपाल यादव ने तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों के बगावत कर एनडीए को समर्थन देने की खबरों पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने टीएमसी का साथ छोड़ा उन्हें ममता बनर्जी ने कूड़ेदान से निकालकर सांसद और मंत्री बनाया और अब वे दगाबाजी करके चले गए। खैर, अब ‘दीदी’ की पार्टी तो रहेगी, लेकिन इनका कुछ अता-पता नहीं रहेगा।

रामगोपाल यादव ने बागी टीएमसी सांसदों के NCPI के साथ विलय की घोषणा पर बात करते हुए कहा, 'जिन लोगों को कूड़ेदान से निकालकर ममता बनर्जी ने विधानसभा लोकसभा भेजा, मंत्री बनाया, वे धोखा देकर चले गए। चले जाने दो। ममता बनर्जी की पार्टी रहेगी। इनका कोई ठिकाना नहीं होगा।'

राम गोपाल ने बीजेपी पर साधा निशाना

उन्होंने आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'वह क्षेत्रीय पार्टी को खत्म नहीं कर रही, बल्कि देश के संविधान को खत्म कर रही है। किसी न किसी से विभाजन की बात करके वह देश को विखंडित करने का काम कर रही है। बीजेपी सिर्फ विभाजन वाली पार्टी है।'

June 15, 2026

भाजपा पार्टियां तोड़ती है- नाना पटोले

टीएमसी में फूट के बाद कांग्रेस नेता नाना पटोले ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा, 'भाजपा और नरेंद्र मोदी किस तरह से पार्टियां तोड़ते हैं ये सब ने देखा है। उनके पूर्व पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कह दिया था कि हम सारी स्थानीय पार्टियां खत्म कर देंगे। वो काम शुरू हो गया है। जनभावना को नजरअंदाज करके जिस प्रकार नरेंद्र मोदी सरकार स्थानीय पार्टियां तोड़ रहे हैं, वो सब देख रहे हैं।'

बागी सांसदों ने NCPI में विलय का किया ऐलान

रविवार, 14 जून को TMC से बागी हुए 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने बंगाल की क्षेत्रीय पार्टी नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के साथ विलय करने का ऐलान किया। बागी सांसदों का नेतृत्व कर रहीं काकोली घोष ने कहा कि हम 20 सासंद नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी में मर्ज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'जिनके दिल में काबा, वे बाबा के साथ बैठकर चाय पी रहे...', ममता बनर्जी और अखिलेश यादव का नाम लेकर ओवैसी ने क्यों निकाला गुस्सा?

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 15 June 2026 at 13:00 IST