जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच, VIDEO
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में विपक्षी दलों की बैठक के बाद राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध करने के लिए जंतर-मंतर की ओर कूच किया है, जहां भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।
- भारत
- 5 min read
मंगलवार को जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बुधवार, 7 अक्टूबर को भी जारी रहा है। बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में विपक्षी दलों की बैठक के बाद लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर कूच किया, जहां पहले से ही जहां भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।
जंतर-मंतर कुछ करने से पहले राहुल ने कहा “कल उन्होंने कहा कि हम वहां प्रोटेस्ट नहीं कर सकते, इसलिए हम प्रोटेस्ट जंतर-मंतर पर ले जा रहे हैं। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। मैं चाहता हूं कि मुझ पर 100 FIR हों, हर FIR एक मेडल है।”
विरोध प्रदर्शन के लिए LoP जंतर-मंतर की तरफ बढ़ें
मंगलवार को जारी INDI गठबंधन का ECI और SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बुधवार को जारी रहा है। मंगलवार को करीब 9 घंटों तक धरने पर बैठे राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
बुधवार को विपक्षी दलों की बैठक के बाद नेता चुनावी रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध करने के लिए जंतर-मंतर की तरफ कूच किया। हालांकि, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जंतर-मंतर के आसपास भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है।
कल कहा कि हम वहां प्रोटेस्ट नहीं कर सकते, इसलिए जंतर-मंतर जा रहे-LoP
जंतर-मंतर कूच करने से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "कल उन्होंने कहा कि हम वहां प्रोटेस्ट नहीं कर सकते, इसलिए हम प्रोटेस्ट जंतर-मंतर पर ले जा रहे हैं। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। मैं चाहता हूं कि मुझ पर 100 FIR हों, हर FIR एक मेडल है।"
वहीं, TMC MP डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा, "हम सब यहां एक साथ हैं; हम सब यहां एकजुट हैं, और हम सब यहां बिना किसी ईगो के हैं। हम उस बड़े से तब तक लड़ेंगे जब तक वे बाहर नहीं निकल जाते।"
किसी खानदान से नहीं, देश सेवा से प्रधानमंत्री बने-किरेन रिजिजू
इधर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों के ECI मुख्यालय तक विरोध मार्च पर कहा "रोज-रोज कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और उनके साथी चुनाव आयोग को लेकर, सुप्रीम कोर्ट को लेकर जो हमला करते रहते हैं, इसे अब बंद करने का समय आ चुका है।
देश विकसित भारत की ओर बढ़ चुका है। आप किसी खानदान में जन्म लेने भर से प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। देश के युवा बदल चुके है। 2047 में पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने की दिशा में हम चल चुके हैं। इसलिए अब ये नाटक चलने वाला नहीं है। यदि थोड़ा कुछ कांग्रेस को बचा हुआ जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए। मैं खुद 25 साल विपक्ष में रहकर, गांव-गांव पैदल घूमकर सेवा कर चुका हूं।'
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 7 October 2026 at 16:54 IST