अपडेटेड 27 January 2025 at 17:35 IST
'देश से माफी मांगें राहुल गांधी, गंगा हमारे लिए नदी नहीं मां है', खड़गे के विवादित बयान पर BJP का पलटवार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'गंगा में डुबकी से गरीबी दूर होगी क्या' वाले बयान को लेकर BJP ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधा है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'गंगा में डुबकी से गरीबी दूर होगी क्या' वाले बयान को लेकर BJP ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए कहा कि अमित शाह ने आज महाकुंभ में डूबकी लगाई। विपक्ष आस्था का मजाक उड़ा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने गंगा मैय्या पर जो टिप्पणी की है उससे बहुत दुख हुआ है।
संबित पात्रा ने कहा कि महाकुंभ करोड़ों वर्षों से सनातन आस्था का प्रतीक है, कांग्रेस पार्टी और उसके अध्यक्ष इसका मजाक और माखौल उड़ा रहे है। महाकुंभ स्नान को लेकर मल्लिकाकार्जुन खड़गे का बयान अत्यंत शर्मनाक है। क्या इफ्तार पार्टी और हज यात्रा के लिए भी कांग्रेस पार्टी यही शर्मनाक बयान दे सकती है? राहुल गांधी आप विदेश जाकर स्विमिंग पुल में डुबकी लगाइए, हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन संगम स्नान और गंगा मैया में डुबकी लगाने का मजाक और माखौल मत उड़ाइये।
राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए- संबित पात्रा
संबित पात्रा ने कहा कि मैं आज चैलेंज करता हूं मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी किसी दूसरे धर्म पर बोल कर दिखाए, सनातन के खिलाफ इस प्रकार के बोल शर्मनाक है। यही वो खड़गे हैं जो बोलते हैं कि सरकार आने के बाद सनातन को खत्म कर देंगे। गंगा हमारे लिए नदी नहीं मां है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को सनातन मानने वालों से माफी मांगनी चाहिए।
'गंगा में डुबकी से गरीबी होगी क्या?'
मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाकुंभ में पवित्र स्नान करने वाले BJP नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर हो सकती है? हालांकि, उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाने का नहीं है।
उन्होंने कहा, 'सभी लोगों को एकजुट होना होगा। मोदी के झूठे वादों में मत फंसो। भाई, क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म हो जाएगी? पेट भरने का खाना मिलेगा? मैं किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं चाहता। अगर किसी को बुरा लगा हो तो मैं माफी मांगता हूं। लेकिन आप बताइए, जब बच्चा भूखा है, स्कूल नहीं जा रहा है, मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है, तब ये लोग हजारों रुपये खर्च करके गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। एक व्यक्ति कैमरे के लिए डुबकी लगाता है और दूसरा टीवी पर अच्छा दिखने के लिए।'
इसे भी पढ़ें: महाकुंभ में संगम स्नान पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने उठाए सवाल, कहा- गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या?
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 27 January 2025 at 17:35 IST