अपडेटेड 23 December 2025 at 14:31 IST

'राहुल गांधी भारत के सबसे बड़े शत्रुओं में से एक', कांग्रेस नेता के विदेश में देश को लेकर दिए बयान पर बरसे BJP सांसद मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी के विदेश दौरे पर दिए बयान को लेकर कहा, "राहुल गांधी यह सिद्ध कर चुके हैं कि उनकी दिलचस्पी भारत का नेता बनने में नहीं है।

Follow :  
×

Share


Manoj Tiwari | Image: X

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर अपनी विदेश यात्रा के दौरान बीजेपी और RSS के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने भारत की चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि बीजेपी देश के संस्थानों पर कब्जा कर रही है। अब राहुल के बयान पर बीजेपी नेता हमलावर हैं और आरोप लगा रहे हैं कि राहुल देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश को बदनाम कर रहे हैं।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी के विदेश दौरे पर दिए बयान को लेकर कहा, "राहुल गांधी यह सिद्ध कर चुके हैं कि उनकी दिलचस्पी भारत का नेता बनने में नहीं है। राहुल गांधी के विचार से भारत को विश्व गुरू बनने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। यह दिखाता है कि ये लोग भारत के कितने बड़े शत्रु हैं। आज दुनिया के आर्थिक रूप से समृद्ध देशों में भारत चौथे स्थान पर है। हम बहुत जल्द तीसरे स्थान पर होंगे।"

 राहुल गांधी भारत विरोधी मानसिकता से ग्रस्त हैं-मनोज तिवारी

आर्थिक मामलों में ही नहीं, ज्ञान-विज्ञान संस्कृति से लेकर कई मायनों में भारत आज दुनिया का नंबर वन देश है। हमारे देश के बच्चे अमेरिका में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। भारत के टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर दुनिया के दूसरे देश छलांग लगा रहे हैं।  अमेरिका और रूस में भारत की दवाओं का निर्यात हो रहा है। इसके बावजूद राहुल गांधी को लगता है कि भारत को विश्व गुरु बनने की कोशिश ही नहीं करनी चाहिए। इससे स्पष्ट है कि राहुल गांधी भारत विरोधी मानसिकता से ग्रस्त हैं।

PM मोदी को गाली देते-देते देश को गाली दे रहे हैं-गिरिराज सिंह

वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि, "राहुल गांधी हताश हैं। वो क्या बोलते हैं उन्हें कुछ पता नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी को गाली देते-देते देश को गाली दे रहे हैं, संस्थाओं को गाली दे रहे हैं।" वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "राहुल गांधी की विदेश यात्रा भारत विरोधी यात्रा है। विदेश की धरती पर भारत की संस्थाओं को बदनाम करने का षड्यंत्र चलाया जा रहा है।

तरुण चुघ ने कांग्रेस नेता पर हमला बोलते हुए कहा कि वे देश को बदनाम कर रहे हैं। अब वे चीन का महिमामंडन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मेक इन इंडिया और वित्तीय अनुशासन जैसी योजनाओं से UPA की गिरावट को बदलकर भारत को विश्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनाया है। 

राहुल के किस बयान पर बवाल

जर्मनी के बर्लिन के हर्टी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने भारत में ऐसा माहौल बना दिया है कि संस्थाएं अपना काम सही तरीके से नहीं कर रही हैं। उन्होंने अपने वोट चोरी के आरोपों को दोहराते हुए कहा कि हमने ये साबित किया कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव जीता है। हमने चुनाव आयोग से सीधे सवाल पूछे लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: दीपू की हत्या के विरोध में बांग्लादेश हाई कमिशन के बाहर VHP का हल्ला बोल

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 23 December 2025 at 14:31 IST