सुल्तानपुर की अदालत में राहुल गांधी की होगी पेशी; अमित शाह पर लगाए थे आरोप, अब...
राहुल गांधी की अदालत में पेशी एक मानहानि मामले में है। 5 साल पहले 2018 में कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
- भारत
- 2 min read
Rahul Gandhi News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहे हैं। कई बार ऊल-जलूल बयानबाजी और टिप्पणियों ने उनकी मुश्किलें भी बढ़ाई हैं। अभी ऐसे ही एक मामले में राहुल गांधी को अदालत का नोटिस आया है। सुल्तानपुर की जिला सिविल कोर्ट की तरफ से पेश होने के लिए समन जारी किया गया। इसी नोटिस के बाद कांग्रेस के सांसद राहुल को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की अदालत में आज पेश होना है।
राहुल गांधी इस समय चुनावी यात्रा पर हैं। उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। हालांकि मंगलवार को अदालत में पेशी के चलते राहुल गांधी ने अपनी यात्रा भी रोक दी है।
क्या है पूरा मामला?
असल में राहुल गांधी की अदालत में पेशी एक मानहानि मामले में है। 5 साल पहले 2018 में कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में कथित तौर पर अमित शाह पर आरोप लगाया था कि वो हत्यारे हैं।
राहुल गांधी की इस टिप्पणी को लेकर तत्कालीन बीजेपी जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में विजय मिश्रा ने कहा कि जब मैंने ये आरोप सुने तो मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि मैं पार्टी का 33 साल पुराना कार्यकर्ता हूं।
दोषी पाए गए राहुल तो हो सकती है दो साल की सजा
विजय मिश्रा के वकील संतोष कुमार पांडे दावा करते हैं कि अगर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए गए तो उन्हें अधिकतम 2 साल की सजा दी जा सकती है। फिलहाल सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए अदालत में ये मुकदमा चल रहा है। अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 20 फरवरी को तलब किया है।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 20 February 2024 at 09:53 IST