अपडेटेड 7 March 2025 at 12:58 IST
केजरीवाल ने छीन लिया भगवंत मान के हाथ से काम? पंजाब में मुख्यमंत्री नहीं, पार्टी संयोजक की वाहवाही कर रही है AAP
Arvind Kejriwal: पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। AAP इस अभियान को भगवंत मान नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल को क्रेडिट देते हुए पेश कर रही है।
Punjab: भगवंत मान का काम, अरविंद केजरीवाल का नाम... आम आदमी पार्टी की 'क्रेडिट पॉलिटिक्स' ने पूरे पंजाब के सामने बड़ा सवाल छोड़ दिया है। दिल्ली हारने वाले अरविंद केजरीवाल पंजाब की सियासत में खेल रहे हैं। आम आदमी पार्टी राज्य सरकार के काम केजरीवाल का नाम पर गिना रही है और हालिया कुछ तस्वीरों में भगवंत मान का फोटो दिखा है, लेकिन नाम कहीं नहीं है।
अरविंद केजरीवाल विपश्यना पर 10 दिन के लिए फिर पंजाब में हैं। इसकी समय की अहमियत इसलिए भी कि दिल्ली हारने के बाद अरविंद केजरीवाल का बार-बार पंजाब आना एक बड़े राजनीतिक उलटफेर का संकेत देता है। इसमें भगवंत मान के हाथ से पंजाब की सत्ता छिनने की अटकलें पहले भी जोर लगा चुकी हैं। फिलहाल सतही तौर पर ये देखा जाने लगा है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में भगवंत मान के कामों का श्रेय केजरीवाल को दे रही है।
कैसे भगवंत मान का काम केजरीवाल ने छीन लिया?
पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। इसमें दिलचस्प ये है कि आम आदमी पार्टी इस अभियान को भगवंत मान नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल को क्रेडिट देते हुए पेश कर रही है। आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को थोड़ा खंगाला जाएगा तो पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ ऑपरेशन के किए वीडियो और पोस्ट मिल जाएंगे। यहां AAP ने '#KejriwalFightsAgainstDrugs' दिया है। कुछ जगह AAP ने कैप्शन दिया है- 'केजरीवाल का बड़ा प्रहार, पंजाब में ध्वस्त नशे का कारोबार।'
'क्रेडिट पॉलिटिक्स' को समझाए जाए तो इसमें भगवंत मान के नाम का कहीं जिक्र आम आदमी पार्टी नहीं कर रही है। ड्रग्स के खिलाफ ऑपरेशन से जुड़ी तस्वीरों में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अरविंद केजरीवाल नजर आते हैं, जो पंजाब की सरकार में किसी भी पद पर नहीं है। सिर्फ इतना ही नहीं, दिलचस्पी वाली बात ये है कि ऑपरेशन में AAP ने केजरीवाल का नाम तो लिया है, लेकिन भगवंत मान की बात नहीं है। जहां सरकार वाली बात आती है, वहां भगवंत मान का नाम ना बताकर AAP सरकार लिखा और बोला जा रहा है।
पंजाब में अरविंद केजरीवाल लगाएंगे 'ध्यान'!
अरविंद केजरीवाल इस समय पंजाब के होशियारपुर में 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान शिविर के लिए गए हुए हैं। केजरीवाल मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब के होशियारपुर स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचे। उनका ये दौरा आगामी चुनावों से पहले हुआ है, जिसमें AAP राज्य में अपनी उपस्थिति मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। AAP के संजीव अरोड़ा लुधियाना पश्चिम उपचुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, ये सीट पिछले महीने AAP विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी।
दिल्ली की खराब छवि पंजाब में सुधारना चाहते हैं केजरीवाल?
दरकिनार नहीं किया जा सकता है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता की अदालत में बेईमान साबित हो चुके हैं। हालिया दिल्ली विधानसभा चुनावों में AAP का सफाया हो गया तो अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। इसके AAP और केजरीवाल की छवि को भारी नुकसान पहुंचा, क्योंकि भ्रष्टाचार और दिल्ली शराब घोटाला जैसे मुद्दों में केजरीवाल खुद को बेगुनाह बताते थे और फैसला जनता के ऊपर छोड़कर मुख्यमंत्री पद छोड़ा था, लेकिन चुनावों में जनता ने केजरीवाल को सिरे से नकार दिया। मसलन दिल्ली हारने वाले केजरीवाल पंजाब के सहारे छवि सुधारने में लगे हैं।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 7 March 2025 at 12:58 IST