'मैंने जो झेला अगर वैसी ही घटना आपके परिवार की किसी महिला...', पूजा पाल का अखिलेश यादव से बड़ा सवाल, अतीक अहमद मामले की दिलाई याद

BJP की यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच एक बार फिर से जुबानी जंग शुरू हो गई है। पूजा पाल ने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि वो केवल यादव-मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करते हैं।

 
Follow :
Pooja Pal Attack On Akhilesh Yadav | Image: Facebook

समाजवादी पार्टी (सपा) का साथ छोड़कर BJP का दामन थामने वाली पूजा पाल और अखिलेश यादव के बीच एक बार फिर जुबानी जंग शुरू हो गई है। अखिलेश यादव के सवाल के जवाब में अब पूजा पाल ने भी उनसे सवाल पूछा है। साथ ही सपा पर गैर-यादव पिछड़ी जातियों का शोषण करने और केवल यादव-मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

BJP की यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष और कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से विधायक पूजा पाल ने अपने X पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर सपा प्रमुख पर निशाना साधा है। पोस्ट में लिखा है- श्री अखिलेश यादव जी, आज आप किस अधिकार से पिछड़ों और महिलाओं की बात करते हैं? मैं पिछड़े पाल समाज से हूं, एक महिला हूं और आपकी ही पार्टी से विधायक भी रही।

मुझे योगी जी को धन्यवाद देने की सजा दी गई-पूजा पाल

मेरे पति का हत्यारा जब मिट्टी में मिला और मैंने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं उनकी सरकार को धन्यवाद दिया तो आपने मुझे पार्टी से निकाल दिया। आपके चाचा राम गोपाल यादव जी ने कहा "अतीक अहमद को मारने वालों को सत्ता में लौटने पर सजा मिलेगी, हम वक्त का इंतजार कर रहे हैं"। आपने एक बार भी उनके इस बयान खिलाफ कुछ नहीं कहा, मौन रहे।

July 18, 2026

पूजा पाल ने अखिलेश यादव से पूछा ये सवाल

अखिलेश यादव जी, सही मायने में कहूं तो आपको सिर्फ यादव और मुस्लिम की चिंता है। गैर यादव ओबीसी की किसी अन्य जाति के लोगों से आपका कोई लेना देना नहीं है। आप सिर्फ और सिर्फ हम गैर यादव पिछड़ी जातियों के शोषक हैं। अंत में एक प्रश्न है आपसे! मैंने जो झेला प्रभु श्रीराम न करें लेकिन फिर भी अगर वैसी ही घटना आपके परिवार के किसी महिला के साथ हो जाती तो आप क्या करते? सरकार अगर हत्यारों को मिट्टी में मिला देती तो आप क्या कहते? अखिलेश यादव जी आपके जवाब का इंतजार रहेगा।

अखिलेश यादव के किस बयान से मचा घमासान

बता दें कि अखिलेश यादव ने बीते दिनों पूजा पाल को लेकर तंज कसा था और यह भी पूछा था कि आखिर भाजपा में जाने पर उन्हें क्या मिला है? उनके इस सवाल के बाद दोनों की बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। पूजा पाल ने उनके इस सवाल का जवाब सोशल मीडिया के जरिए दिया था। अपने X पोस्ट में उन्होंने लिखा था, अखिलेश यादव जी, आप पूछ रहे थे कि मुझे क्या मिला?  आज आपके प्रश्न का जवाब देती हूं।

July 17, 2026

 अतीक, मुख्तार, आजम की दिलाई याद

अखिलेश जी, मुझे गर्व है कि मैं पाल समाज की बेटी हूं और भाजपाई हूं। मैं उस पार्टी में हूं जहां चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। ये मेरी क्षमता पर निर्भर करता है। अखिलेश जी, मैं उस पार्टी में हूं, जहां पाल समाज का बेटा या बेटी विधायक, सांसद, मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बन सकता है। सपा में अतीक, मुख्तार, आजम और सैफई परिवार के अलावा किसी का कोई भविष्य न पहले कभी था और ना होगा। अब देखना होगा कि पूजा पाल के सवाल का अखिलेश यादव का क्या जवाब आता है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश ने आजम खान को फंसाने...,जौहर यूनिवर्सिटी विवाद पर बोले ओपी राजभर

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 18 July 2026 at 12:53 IST