अपडेटेड 6 February 2025 at 17:35 IST

'कांग्रेस को आज मजबूरन जय भीम बोलना...', राज्यसभा में बाबा साहेब को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार

राज्यसभा में कांग्रेस को घेरते हुए पीएम मोदी ने बताया कि बाबा साहेब को एक नहीं दो-दो बार चुनाव हरवाने के लिए क्या कुछ नहीं किया था।

Follow :  
×

Share


राज्यसभा में बाबा साहेब को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार | Image: X- BJP4India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते कांग्रेस को जमकर घेरा। इस दौरान पीएम मोदी ने बाबा भीमराव अंबेडकर का नाम लेकर बताया कि आखिर कांग्रेस को किस मजबूरी की वजह से जयभीम बोलना पड़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस में बाबा साहेब के प्रति कितनी नफरत भरी पड़ी थी वो किसी से छिपी नहीं है। बाबा साहेब को एक नहीं दो-दो बार चुनाव हरवाने के लिए क्या कुछ नहीं किया था। कांग्रेस इतने वर्षों तक सत्ता में रही लेकिन बाबा साहेब को भारत रत्न के सम्मान योग्य नहीं समझा था।


पीएम मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा, 'इस देश के लोगों ने बाबा साहब की भावना का आदर किया, सर्व समाज ने उनका तहे दिल से आदर किया था। यही वजह है कि कांग्रेस को आज मजबूरी वश जयभीम बोलना पड़ रहा है। कांग्रेस रंग बदलने में भी बहुत माहिर है। ये लोग कितनी तेजी से अपना नकाब बदल लेते हैं अब ये जनता ने साफ साफ देख लिया है। अगर हम कांग्रेस का रिसर्च करेंगे तो पता चलेगा कि इसकी राजनीति में क्या है? जैसे हमारी राजनीति में सबका साथ सबका विकास है वैसे ही कांग्रेस की राजनीति में दूसरे की लकीर को छोटी करना है।'

 

कांग्रेस को दी अपनी लकीर लंबी करने की सलाह

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक दांव पेंच से कई सरकारों को अस्थिर किया। जिस राज्य में गैर कांग्रेस की सरकार बनी उसे अस्थिर कर दिया वो इसी काम में लगे रहे।  ये जो उन्होंने रास्ता चुना है न, लोकसभा के बाद भी जो उनके साथ थे, वे भी आज उनका साथ छोड़कर भाग रहे हैं। ये उन्हीं की नीतियों का परिणाम है कि कांग्रेस की आज ये दशा हो गई है। देश की सबसे पुरानी पार्टी, आजादी के आंदोलन से जुड़ी पार्टी और इतनी बड़ी दुर्दशा। अगर वो अपनी लकीर को लंबी करने में मेहनत करते तो शायद आज ये दशा नहीं होती। पीएम मोदी ने कहा मैं बिना मांगे सलाह देता हूं कि अपनी लकीर को बड़ी करने में अगर मेहनत करेंगे तो कभी न कभी 10 मीटर दूर यहां आने का मौका मिलेगा। 

 

राज्यसभा में बाबा साहब को पीएम मोदी ने किया कोट

प्रधानमंत्री ने बाबा साहब अंबेडकर को कोट करते हुए कहा कि उन्होंने दलित-आदिवासियों के साथ अन्याय का उपाय बताया था। बाबा साहब ने ही देश में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने की मांग की थी और कहा था कि कृषि देश में एससी-एसटी के लिए आजीविका का साधन बन ही नहीं सकती है। बाबा साहब औद्योगीकरण को उत्थान का सबसे महत्वपूर्ण हथियार मानते थे। कांग्रेस के पास इतने साल सत्ता रही तब भी उन्हें बाबा साहब के विचारों पर गौर करने का भी समय नहीं था। कांग्रेस ने बाबा साहब के विचारों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था। बाबा साहब एस-एसटी का उत्थान चाहते थे।

यह भी पढ़ेंः 'बाबा साहेब को 2-2 बार चुनाव हराने के लिए क्या...', PM मोदी का वार

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 6 February 2025 at 16:55 IST