'AAP-कांग्रेस के लोग बेरोजगार हैं, वो मेरे साथ हर जगह आएं...', CM रेखा गुप्ता ने विपक्ष को घेरा, पंजाब के कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए गई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि "मैं बस इतना कह सकता हूं कि AAP और कांग्रेस के लोग बेरोजगार हैं। उनके पास कोई काम नहीं है।"
- भारत
- 4 min read
राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर पिछले कुछ दिनों से पक्ष और विपक्ष के बीच SIR और चुनाव आयोग को लेकर तीखा प्रहार जारी है। इस बीच गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा जमकर निशाना साधा और कहा कि विपक्षी पार्टियां बेरोजगार हैं और उनकी सरकार के कामों को बताने के बजाय सिर्फ उन पर ध्यान दे रही हैं। पंजाब सरकार आप आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा "पंजाब में दिनदहाड़े मर्डर हो रहे हैं। लोग सुसाइड कर रहे हैं। वहां ड्रग माफिया एक्टिव है। लेकिन वे इस पर कुछ नहीं बोलते।'
AAP और कांग्रेस के लोग बेरोजगार हैं-CM रेखा
CM रेखा गुप्ता ने AAP और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा "मैं बस इतना कह सकता हूं कि AAP और कांग्रेस के लोग बेरोजगार हैं। उनके पास कोई काम नहीं है। अगर वे सिर्फ़ दिल्ली के CM पर ध्यान दे रहे हैं, तो मेरे साथ हर जगह आएं। अगर उन्हें कुछ देखना है, तो उन्हें हमारा काम देखना चाहिए। वे यहां हो रहे अच्छे कामों पर बात नहीं करते।"
इस बीच उन्होंने पंजाब से जुड़े मुद्दे भी उठाए, आरोप लगाया कि राज्य में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, लोग आत्महत्या कर रहे हैं, और ड्रग माफिया सक्रिय है, जबकि विपक्ष पर इन मामलों पर कुछ न बोलने का आरोप लगाया।
पंजाब में दिनदहाड़े मर्डर और JNU में एक प्रोफेसर...
आगे उन्होंने कहा "पंजाब में दिनदहाड़े मर्डर हो रहे हैं। लोग सुसाइड कर रहे हैं। वहां ड्रग माफिया एक्टिव है। लेकिन वे इस पर कुछ नहीं बोलते। JNU में एक प्रोफेसर छात्राओं के साथ गलत व्यवहार करता है और उनका शोषण करता है। लेकिन वे इस पर कुछ नहीं बोलते।"
वर्दी पहने हमारी बहनों को गलत…
गुरुवार को ही BJP के नेता गौरव भाटिया ने कॉंग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा 'वर्दी पहने हमारी बहनों को गलत तरीके से छूने के लिए कौन जिम्मेदार है?, विरोध करना एक मौलिक अधिकार है। लेकिन, क्या यह अधिकार किसी को अपनी सीमाएं लांघने, संवैधानिक दायरे से बाहर जाने और कहीं भी, चाहे वह सार्वजनिक जगह हो, सड़क हो, या सुप्रीम कोर्ट का परिसर ही क्यों न हो, वहां गुंडागर्दी करने या नारेबाजी करने की छूट देता है?
ऐसी गतिविधियों के लिए तय जगहें होती हैं। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण होना चाहिए; यह कानूनी होना चाहिए, पहले से अनुमति लेकर किया जाना चाहिए, और तय की गई जगह पर ही होना चाहिए। यही देश का कानून है।"
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 15 October 2026 at 17:17 IST