अपडेटेड 20 February 2025 at 08:53 IST
Oath Ceremony: हो गया फाइनल... 'टीम रेखा' में शामिल होंगे 6 विधायक, जानिए कौन-कौन लेगा मंत्री पद की शपथ?
रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनके नामों की फाइनल लिस्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं इसमें कौन-कौन शामिल हैं...
Delhi BJP Government Oath Ceremony: शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनने वालीं रेखा गुप्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए तैयार हैं। आज (20 फरवरी) को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायक भी रामलीला मैदान में मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनकी लिस्ट सामने आ गई है।
बुधवार (19 फरवरी) को बैठक में रेखा गुप्ता विधायक दल की नेता चुनी गईं। इसके बाद BJP ने एलजी वीके सक्सेना से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
6 मंत्रियों के नाम की सामने आई फाइनल लिस्ट
BJP ने पहली बार MLA बनीं रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया है। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उन्हें दिल्ली का सीएम चुन BJP ने आधी आबादी को साधने की कोशिश की। रेखा गुप्ता आज दोपहर करीब 12.30 बजे रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। उनके साथ 6 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं।
टीम रेखा में जो 6 विधायक शामिल होने जा रहे हैं, उनके नाम भी फाइनल हो गए हैं। नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा के साथ साथ, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।
प्रवेश वर्मा लेंगे मंत्री पद की शपथ
प्रवेश सिंह वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने हैं। उन्होंने कांटे के मुकाबले में दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को पटखनी देकर इस सीट पर कब्जा जमाया। प्रवेश वर्मा चुनाव जीतने के बाद से ही लगातार चर्चाओं में थे और CM पद की रेस में सबसे मजबूत दावेदारों में से एक माने जा रहे थे। वो अब रेखा गुप्ता की कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे हैं।
आशीष सूद-कपिल मिश्रा के नाम भी हुए फाइनल
इसके अलावा आशीष सूद भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। वह जनकपुरी से विधायक हैं और दिल्ली में पंजाबी वर्ग का बड़ा चेहरा हैं। आशीष भी पहली बार विधायक बने हैं। लिस्ट में अगला नाम मनजिंदर सिंह सिरसा का है। वह दिल्ली में BJP का सिख चेहरा हैं और राजौरी गार्डन से विधायक हैं। सिरसा तीसरी बार विधायक बने हैं।
मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे कपिल मिश्रा भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। वो इस बार करावल नगर से विधायक बने हैं। इनके अलावा बवाना सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने रविंद्र इंद्राज और विकासपुरी से जीतने वाले पंकज कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 20 February 2025 at 08:26 IST