'राजनीति के राजा बाबू हैं अखिलेश यादव', ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तंज, कहा- PDA के 'A' का मतलब 'आतंकवादी' न बता दें...

UP News: ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति में अपने PDA के A के बारे में यह कह सकते हैं कि सपा के PDA का अर्थ 'अगड़ा, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आतंकवादी' होता है।

 
Follow :
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना | Image: ANI

OP Rajbhar vs Akhilesh Yadav: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव एक-दूसरे पर हमलावर रहते हैं। अब राजभर ने फिर सपा प्रमुख पर निशाना साधा है। उन्होंने उनके PDA में A का मतलब 'आदिवासी' वाले बयान को लेकर अखिलेश को घेरा है। इस दौरान राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश जी भारतीय राजनीति के 'राजा बाबू' हैं।

दरअसल, हाल ही में अखिलेश यादव ने अपने PDA फॉर्मूले के ‘A’ को फिर से प्रभाषित किया। वे पहले ‘A’ का मतलब अल्पसंख्यक और फिर अगड़ा बता चुके हैं। इस बार उन्होंने कहा कि PDA में A का मतलब आदिवासी ही है। इसी बयान को लेकर ओपी राजभर ने उन्हें निशाने पर लिया है।

‘A का मतलब आतंकवादी न कह दें…’

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने कहा, "अखिलेश जी ने आज अपने PDA की नई व्याख्या की। उन्होंने कहा कि PDA में A का मतलब आदिवासी है। A को अल्पसंख्यक और अगड़ा वो, पहले ही बता चुके हैं। डर ये लग रहा है कि अखिलेश जी किसी दिन कोई सम्मेलन करते हुए यह न कह दें कि A का मतलब आतंकवादी भी होता है। वैसे भी उनकी सरकार अपने कार्यकाल के दौरान वाराणसी सीरियल ब्लास्ट, लखनऊ और फैजाबाद कोर्ट ब्लास्ट के आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले चुकी है।"

June 25, 2026

उन्होंने आगे कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति में अपने PDA के A के बारे में यह कह सकते हैं कि सपा के PDA का अर्थ 'अगड़ा, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आतंकवादी' होता है।

‘मुझे गोविंदा की राजा बाबू की याद आ रही है’

राजभर ने कहा कि अखिलेश जी की यह हरकतें देखकर मुझे गोविंदा जी की फिल्म राजा बाबू याद आ रही है, जिसमें गोविंदा जी का किरदार कभी वकील, कभी डॉक्टर, कभी पुलिस अधिकारी और कभी नेता बनता है। सही मायने में कहा जाए तो अखिलेश जी भारतीय राजनीति के "राजा बाबू" ही हैं।

यह भी पढ़ें: ताश के पत्तों की तरह ढही 22 मंजिला इमारत, हर तरफ चीख-पुकार, जान बचाते भागते लोग... भूकंप के बाद वेनेजुएला में भारी तबाही, कंपा देगा VIDEO

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 25 June 2026 at 11:15 IST