'पिछड़ों को 27% आरक्षण देने पर जुबान नहीं खुलती है, अब फिजूल की बात...', अखिलेश यादव पर फिर बरसे ओपी राजभर

अखिलेश यादव के आरक्षण वाले बयानों पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "वह पिछड़े वर्गों के लिए 27% आरक्षण के मुद्दे पर चुप रहते हैं, वो वोट पाने की कोशिश में लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटका रहे हैं।"

 
Follow :
अखिलेश यादव पर फिर बरसे ओपी राजभर | Image: Republic

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरक्षण संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आरक्षण के मुद्दे को लेकर प्रदेश में जमकर राजनीति हो रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर आरक्षण को लेकर सरकार पर आरोप लगाया तो ओपी राजभर ने इस पर करार पलटवार कर दिया।

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव में शिक्षा पर बात करने की समझ नहीं है। वे पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर चुप रहते हैं। बस फिजूल की बात करते हैं। इससे पहले अखिलेश ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि ‘आरक्षण सुधार’ के नाम पर ‘आरक्षण समाप्ति’ का षड्यंत्र पीडीए समाज के खिलाफ एक और गहरी साजिश है। आरक्षण पीडीए का अधिकार है किसी की इच्छा का विषय नहीं।

वोट पाने के लिए अखिलेश कुछ भी करेंगे-ओपी राजभर

अखिलेश यादव के बयानों पर राज्य मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव में शिक्षा पर बात करने की समझ नहीं है, वह पिछड़े वर्गों के लिए 27% आरक्षण के मुद्दे पर चुप रहते हैं और उनके पास स्वास्थ्य सेवा या सामाजिक सद्भाव और सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देने पर चर्चा करने का समय नहीं है। इन अहम मुद्दों को नजर अंदाज करके, वह बेमतलब की बातें कर रहे हैं। वह वोट पाने की कोशिश में लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटका रहे हैं।"

August 23, 2026

अखिलेश ने आरक्षण को लेकर क्या कहा?

बता दें कि अखिलेश ने अपने X पोस्ट में लिखा था, 'भाजपा व उनके संगी-साथी समय-समय पर जिस तरह कभी ‘समीक्षा’ तो कभी ‘सुधार’ जैसे अस्पष्ट शब्दों का प्रयोग कर आरक्षण का विरोध करते हैं या कभी ‘क्रीमीलेयर’ की बात करते हैं या ‘आरक्षण त्यागने’ की सलाह देते हैं, वो सदियों से शोषित-वंचित लोगों को मिले आरक्षण के अधिकार की हक़मारी की लगातार की जा रही कोशिश के अलग-अलग मुखौटे हैं।'

August 22, 2026

यह भी पढ़ें: 'असली मुद्दों से ध्यान भटकाने...', चिराग ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 August 2026 at 11:36 IST