अपडेटेड 11 June 2024 at 21:34 IST
Mohan Charan Majhi Profile:सरपंच से CM का सफर... जानें कौन हैं 4 बार के विधायक रह चुके मोहन माझी
Mohan Charan Majhi: ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी होंगे। आइए जानते हैं 4 बार विधायक रह चुके मोहन माझी के सरपंच से सीएम बनने तक का सफर कैसा था।
ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत के बाद राज्य को उसका नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। भाजपा ने ओडिशा में एक सीएम और दो डिप्टी सीएम बनाने का ऐलान कर दिया है। बता दें, करीब 24 साल बाद ओडिशा में सत्ता बदलने वाली है। इससे पहले बीजू जनता दल की सरकार थी और नवीन पटनायक यहां के मुख्यमंत्री थे। बीजेपी ने बीजद को विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त दी। ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी होंगे। इसके अलावा पार्वती परीदा और केवी सिंह देव डिप्टी सीएम होंगे। आइए जानते हैं कि मोहन चरण मांझी कौन हैं और उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा।
बता दें, करीब 24 साल बाद ओडिशा में सत्ता बदलने वाली है। इससे पहले बीजद की सरकार थी और नवीन पटनायक यहां के मुख्यमंत्री थे। ओडिशा विधानसभा चुनाव में क्योंझर सीट पर भाजपा उम्मीदवार मोहन चरण माझी ने बीजद उम्मीदवार मीना माझी को 11,577 वोटों के अंतर से हरा दिया। मोहन माझी ने 2000 से 2009 के दौरान दो बार क्योंझर का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद वो 2019 में बीजेपी के टिकट पर क्योंझर से चुनावी मैदान में उतरे और जीत दर्ज की।
ऐसा रहा माझी का अबतक का राजनीतिक सफर…
मोहन चरण माझी का जन्म 6 जनवरी 1972 को क्योंझर में ही हुआ था। माझी अनुसूचित जनजाति से आते हैं। उनकी पत्नी का नाम डॉ प्रियंका मरांडी है। माझी के राजनीतिक सफर की शुरुआत 1997 में हुई जब वो सरपंच बने। 1997 से लेकर 2000 तक वे सरपंच की भूमिका में रहे। इसके बाद 2000 में पहली बार विधायकी चुनाव जीते। 2000 में चुनावी जीत के बाद बीजेपी ने उन्हें ओडिशा आदिवासी मोर्चा का सचिव भी बनाया। 2005 से 2009 तक वे सरकारी उप मुख्य सचेतक भी बने रहे।
24 साल के इंतजार के बाद सत्ता में बीजेपी
जिस वक्त नवीन पटनायक ओडिशा के मुख्यमंत्री बने, तब माझी ने पहली बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। करीब 24 साल के लंबे इंतजार के बाद अब माझी ओडिशा की कमान संभालेंगे। बता दें, बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 147 सीटों में से 78 पर जीत हासिल की। वहीं, बीजद को 51, कांग्रेस को 14 और अन्य को चार सीटों पर जीत मिली।
इसे भी पढ़ें: Reasi Terror Attack: जयपुर में मृतकों के परिजन के लिए 50 लाख मुआवजे का ऐलान, संविदा पर सरकारी नौकरी
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 11 June 2024 at 19:51 IST