अपडेटेड 31 December 2023 at 06:41 IST

राजस्थान कैबिनेट विस्तार से मिशन 2024 की नींव, समझिए भजनलाल सरकार में जातीय समीकरण का पूरा गणित

Rajasthan Cabinet: भजनलाल शर्मा सरकार में 22 मंत्रियों को मंत्री पद मिला। इसमें 17 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं।

Follow :  
×

Share


भजनलाल शर्मा | Image: Twitter@BhajanlalSharma

Rajasthan Cabinet: भजनलाल शर्मा सरकार के कैबिनेट में 30 दिसंबर को 22 मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई। इनमें 17 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं। आपको बता दें कि इस कैबिनेट विस्तार से बीजेपी ने राजस्थान में भी जातीय समीकरण पर जोर दिया है और मिशन 2024 के लिए अपनी पिच तैयार करने की कोशिश की है। असल में, इस कैबिनेट में 2 ब्राह्मण, 4 जाट, 3 राजपूत और एससी/एसटी नेताओं का भी शामिल किया गया है।

स्टोरी की खास बातें

  • भजनलाल सरकार में क्षेत्रीय समीकरण पर भी जोर
  • उम्रदराज और कम उम्र के नेताओं का भी मिश्रण
  • जानिए राजस्थान कैबिनेट में क्या-क्या बदला

भजनलाल सरकार में क्षेत्रीय समीकरण पर भी जोर

बीजेपी ने राजस्थान कैबिनेट में क्षेत्रीय समीकरण पर भी जोर दिया है। जयपुर को साधने के कैबिनेट में लिए सीएम भजनलाल, डिप्टी दीया कुमारी और कैबिनेट मिनिस्टर राज्यवर्धन राठौड़ हैं। इसके अलावा जयपुर से अलग हुए दुदू से डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा हैं। आपको बता दें कि भजनलाल सरकार में उम्रदराज और कम उम्र के नेताओं के गठजोड़ पर भी ध्यान दिया गया है। इनमें किरोड़ीलाल मीणा अगर सबसे उम्रदराज हैं तो वहीं अविनाश गहलोत (42) सबसे कम उम्र के मंत्री हैं।

भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल

1-किरोड़ीलाल मीना-सवाईमाधोपुर -ST
2-गजेंद्र सिंह खींवसर-लोहावट-जोधपुर,GEN
3-राज्यवर्धन सिंह राठौड़ -झोटवाडा,जयपुर GEN
4-बाबूलाल खराड़ी, झाड़ोल,उदयपुर ST
5-मदन दिलावर,रामगंज मंडी,कोटा SC
6-जोगाराम पटेल,लूणी, जोधपुर OBC
7-सुरेश सिंह रावत,पुष्कर,OBC
8-अविनाश गहलोत,जैतारण, पाली OBC
9-जोराराम कुमावत,सुमेरपुर, पाली OBC
10-हेमंत मीणा, प्रतापगढ़ ST
11-कन्हैया लाल चौधरी, मालपुरा OBC
12- सुमित गोदारा,लूणकरणसर, बीकानेर,OBC

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1--संजय शर्मा,अलवर शहर, GEN
2-गौतम कुमार दक,बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़, GEN
3-झाबर सिंह खर्रा-श्रीमाधोपुर, सीकर,OBC
4-सुरेंद्र पाल सिंह टीटी,श्रीकरनपुर, सिख (विधायक से पहले मंत्री बनाया)
5-हीरालाल नागर, सांगोद, कोटा, OBC

राज्यमंत्री

1-ओटाराम देवासी,सिरोही, OBC
2-डॉ मंजू बाघमार,जायल,नागौर SC (एक मात्र महिला )
3-विजय सिंह चौधरी, नावा,नागौर,OBC
4-केके विश्नोई, गुड़ामालानी, बाड़मेर OBC
5-जवाहर सिंह बेढम, नगर, GURJAR

ये भी पढ़ेंः अंतरिक्ष स्टेशन, चांद पर मानव भेजने से स्पेस इकोनॉमी तक... ISRO चीफ सोमनाथ ने बताया 25 साल का रोडमैप

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 31 December 2023 at 06:32 IST