अपडेटेड 2 September 2024 at 18:55 IST
'सदस्यता अभियान आंकड़ों का खेल नहीं, ये एक वैचारिक और भावनात्मक आंदोलन है', बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ के अवसर पर देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
BJP National Membership Campaign 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ के अवसर पर देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है। भारतीय जनसंघ से अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है।अगर किसी दल में आंतरिक लोकतंत्र निरंतर नहीं पनपता तो वैसी स्थिति बनती है जो आज हम देश के कई दलों की देख रहे हैं।
बीजेपी के 'संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024' के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सदस्यता अभियान आंकड़ों का खेल नहीं, ये एक वैचारिक और भावनात्मक आंदोलन है।
दीवारों पर पेंट किया हुआ कमल दिलों पर भी पेंट हो गया- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हम वो लोग हैं जिन्होंने दीवारों पर कमल पेंट किया। लेकिन इतनी श्रद्धा से पेंट किया कि विश्वास था ये दीवारों पर पेंट किया हुआ कमल कभी न कभी दिलों पर भी पेंट हो जाएगा।
भाजपा एक मात्र दल जो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन कर रही है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा एक मात्र दल है, जो अपनी पार्टी के संविधान के अनुसार अक्षरश: लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने कार्य का विस्तार कर रहा है और जन-सामान्य की आशा, आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए अपने आप को निरंतर योग्य बनाते रहता है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 2 September 2024 at 18:26 IST