अपडेटेड 10 June 2024 at 21:52 IST

Modi 3.O Portfolio: चिराग पासवान नहीं, मोदी कैबिनेट के इस मिनिस्टर को मिला खेल मंत्रालय

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनसुख मांडविया को खेल मंत्रालय जैसा बड़ा मंत्रालय दिया गया है।

Follow :  
×

Share


चिराग पासवान नहीं इस कैबिनेट मंत्री को मिला खेल मंत्रालय | Image: PTI

Modi 3.O Portfolio: नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद काम पर लग गए हैं। PM मोदी के कैबिनेट मंत्रियों को उनका काम सौंप दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट के लिए सोमवार को मंत्रालयों की घोषणा कर दी गई है। 

अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत कई बड़े नेताओं को उनके मंत्रालयों में बरकरार रखा गया है, जबकि कुछ नए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसे क्या मिला है, आपको पूरी जानकारी देंगे, लेकिन पहले एक अहम और बड़े खेल मंत्रालय को लेकर कंफ्यूजन दूर कर देते हैं। दरअसल मोदी 3.O सरकार में मंत्रालयों की घोषणा के दौरान खेल मंत्रालय को लेकर एक कंफ्यूजन सामने आया है। पहले ये खबर आई कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को खेल मंत्री बनाया गया है, जो कि गलत खबर थी। बाद में जब आधिकारिक तौर पर पोर्टफोलियो की लिस्ट आई तो पता चला कि असल में खेल मंत्रालय किसे मिला है। 

केंद्रीय कैबिनेट के मंत्रियों के पोर्टफोलियो

इन्हें बनाया गया खेल मंत्री

बता दें कि मोदी 3.O सरकार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनसुख मांडविया को खेल मंत्री बनाया गया है, जो गुजरात की पोरबंदर सीट से 2024 लोकसभा चुनाव जीतकर आए हैं। बता दें कि वो मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में भी केंद्रीय मंत्री रहे हैं, उनके पास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय जैसा बड़ा मंत्रालय रहा है। मनसुख मांडविया को अनुराग ठाकुर की जिम्मेदारी दी गई है, जो मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में खेल मंत्री थे। 

चिराग पासवान को क्या मिला? 

अब आप ये जानना चाह रहे होंगे कि अगर चिराग पासवान को खेल मंत्रालय नहीं तो फिर कौन सा मंत्रालय मिला है? तो आपको बता दें कि उन्हें फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय यानि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय दिया गया है। इसके अलावा अमित शाह के पास गृह, राजनाथ सिंह के पास रक्षा, एस जयशंकर के पास विदेश और निर्मला सीतारमण के पास वित्त मंत्रालय बरकरार है। 

ये भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट में मंत्रालय का बंटवारा, नितिन गडकरी फिर बने सड़क परिवहन मंत्री; सामने आई पहली लिस्ट

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 10 June 2024 at 20:34 IST