अपडेटेड 12 December 2025 at 17:12 IST
Manipur में सरकार बनाने को लेकर बढ़ी हलचल, बीजेपी ने विधायकों को बुलाया दिल्ली; क्या हैं संभावनाएं?
Manipur में 13 फरवरी, 2025 से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। अब राज्य में नई सरकार बनने की उम्मीदें नजर आने लगी हैं। BJP ने 37 विधायकों को दिल्ली बुलाया है।
Manipur News : मणिपुर में लंबे समय से चले आ रहे राष्ट्रपति शासन के बाद राज्य में नई सरकार बनाने की उम्मीद नजर आने लगी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधायकों को दिल्ली बुलाया है। राज्य के 37 विधायकों को 14 दिसंबर को दिल्ली आने का निर्देश दिया है। यह कदम राज्य में सरकार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है, जहां 13 फरवरी, 2025 से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है।
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में 9 फरवरी को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल अजय भल्ला से रिपोर्ट मिलने के बाद राष्ट्रपति शासन की घोषणा की थी। एन बीरेन सिंह को प्रदेश में जातीय हिंसा के चलते दबाव का सामना करना पड़ रहा था। विपक्षी पार्टियां और खुद BJP विधायक इस मुद्दे पर सवाल उठा रहे थे।
9 फरवरी को दिया था इस्तीफा
एन बिरेन सिंह ने राज्यपाल से मिलकर 9 फरवरी, 2024 को मणिपुर के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दिया था। 3 मई, 2023 को मैतेई और कुकी समुदायों में शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद से परिवर्तन की मांग लंबे समय से चल रही थी। राज्यपाल ने बिरेन सिंह के साथ-साथ उनकी मंत्रिपरिषद का भी इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। इसके बाद एन बिरेन सिंह ने 31 दिसंबर, 2024 को जनता से मांगी माफी थी।
राष्ट्रपति शासन लागू
इसके बाद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति ने अनुच्छेद 356 के तहत फरवरी 2025 में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था। संविधान के अनुसार राष्ट्रपति शासन घोषणा के 6 महीने तक वैध होता है। 13 फरवरी को लगे राष्ट्रपति शासन की अवधि 13 अगस्त, 2025 तक थी। इसके बाद इसके अगले 6 महीने तक बढ़ाने के लिए प्रस्ताव रखा गया।
मणिपुर विधानसभा का समीकरण
राज्य विधानसभा में कुल 60 सीटें हैं। BJP के पास मैतई के साथ-साथ कुकी समुदाय के विधायक भी हैं। 2022 में बीजेपी के 32 विधायक जीतकर विधानसभा आए थे और बाद में जदयू के 5 विधायकों ने भी दामन थाम लिया था, जिससे संख्याबल 37 पहुंचा। इसके अलावा बीजेपी को नगा पीपुल्स फ्रंट के 5 और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 12 December 2025 at 17:12 IST