'ममता बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं और राहुल गांधी-तेजस्वी यादव बिहार को बंगाल', प्रमोद कृष्णम ने ऐसा क्यों कहा?
बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से विचार करने की मांग की है।
- भारत
- 3 min read
पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से विचार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जो दुर्दशा है, वहां हिंदू पलायन कर रहा है, बंगाल में ममता दीदी के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद हिंदुओं पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है। भारत के गृह मंत्री और भारत के प्रधानमंत्री को इस पर विचार करना चाहिए।
वहीं बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बैठक पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती है और राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मिलकर बिहार को बंगाल बनाना चाहते हैं। अब फैसला बिहार के हिंदुओं को लेना है कि वह बिहार को बंगाल और बांग्लादेश बनते हुए देखना चाहते हैं या नहीं।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बैठक
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य कांग्रेस-राजद नेताओं ने दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक की।
बैठक के बाद क्या बोले तेजस्वी यादव?
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के साथ बैठक पर कहा कि हम सभी ने बैठक की है और काफी सकारात्मक चर्चा हुई है और हम सभी 17 तारीख को पटना में अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ बैठेंगे। हम पूरी तरह से तैयार हैं। हम बिहार को मजबूती के साथ आगे ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। 20 साल से सत्ता में रही राज्य सरकार और 11 साल से केंद्र में NDA सरकार है। इनके 20 साल के सरकार में बिहार में सबसे गरीब है, प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है और सबसे ज्यादा पलायन होता है। हम मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 15 April 2025 at 19:42 IST