अपडेटेड 14 August 2024 at 11:40 IST

'ममता ने ध्यान भटकाने की कोशिश की, CBI करेगी जांच'- दुष्कर्म हत्या कांड पर बोले मंत्री नित्यानंद

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

Follow :  
×

Share


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय | Image: ANI / File

Nityanand Rai News: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसे एक अत्यंत दुखद घटना करार दिया और ममता बनर्जी की सरकार पर आरोप लगाया कि वह इस मामले से जनता का ध्यान भटकाने और इसे दबाने की कोशिश कर रही थी। 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अदालत ने इस घटना का संज्ञान लिया है और अब मामले की जांच CBI को सौंपी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि CBI इस मामले की पूरी सक्रियता से जांच करेगी और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने का काम करेगी। 

हत्या से पहले यौन उत्पीड़न

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में  जून‍ियर डॉक्टर मृत पाई गई थी, जून‍ियर डॉक्टर के प्रारंभिक पोस्टमार्टम से पता चला था कि हत्या से पहले उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। सरकारी अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था को लेकर आलोचना के बीच मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति को अस्पताल के कई विभागों में फ्री एंट्री थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा के बाद उसे गिरफ्तार किया था। वहीं, अब इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया है।

विपक्षी दलों ने साधी चुप्पी 

वहीं सियासी गलियारों की हलचल भी तेज हो गई है। एक तरफ इस भयावह दुष्कर्म से देश हैरान परेशान है तो, वहीं सियासतदानों ने अपना मुंह सिल लिया है। इस हैवानियत को ममता सरकार के राज में अंजाम दिया गया। ये घटना उस बंगाल में घटी है, जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध का एक सिलसिला शुरू हो चुकी है। चूंकि, मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी एकता के 'गठबंधन' इंडी में TMC भी शामिल है, इसलिए इस घटना पर तमाम विपक्षी दलों के होठ सिल गए हैं।

हैरानी की बात ये है कि, एक 31 साल की महिला के साथ हुए इस हैवानियत पर विपक्षी दलों की महिला नेताओं ने भी चुप्पी साध रखी है। एक महिला के साथ हुई इस दरिंदगी पर जिस तरह से विपक्षी दलों ने मुंह पर ताला लगाया है, उसे लेकर भारतीय जनता पर पार्टी ने INDI ब्लॉक पर जोरदार हमला बोला है।

यह भी पढ़ें : आजादी के जश्न से क्यों गायब थे महात्मा गांधी,15 अगस्त की तारीख तय होने की कहानी 10 प्वाइंट में समझें

यह भी पढ़ें : कर्नाटक के मंगलुरु में तिरंगा यात्रा, सांसद बृजेश चौटा ने की जनता से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 14 August 2024 at 07:07 IST