अपडेटेड 14 August 2024 at 12:30 IST

कर्नाटक के मंगलुरु में तिरंगा यात्रा, सांसद बृजेश चौटा ने की जनता से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील

कर्नाटक के मंगलुरु में आज तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। सांसद बृजेश चौटा ने सभी लोगों से बड़ी संख्या में इस यात्रा में भाग लेने की अपील की है।

Follow : Google News Icon  
MP Brijesh Chauta
सांसद बृजेश चौटा | Image: FB/ Captain Brijesh Chowta

Tiranga Yatra in Mangaluru: कर्नाटक के मंगलुरु में आज (बुधवार) तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा करवाली उत्सव मैदान से शुरू होकर राष्ट्रकवि मंजेश्वर गोविंद पाई चौराहे तक जाएगी। दक्षिण कन्नड़ के भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद बृजेश चौटा ने यात्रा का विवरण देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा बुधवार को दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी।

सांसद बृजेश चौटा ने सभी लोगों से बड़ी संख्या में इस यात्रा में भाग लेने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शहर के भुवनेन्द्र सभा भवन में स्वतंत्रता संग्राम पर एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है।

13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान

इसके अलावा, सांसद बृजेश चौटा ने जानकारी दी कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुने गए प्रतिनिधियों को 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने के निर्देश दिए गए हैं। 

वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों के आयोजन करने का सिलसिला शुरू हो गया है। लखनऊ में अलग-अलग संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाली। सड़कों पर भारत माता की जय के नारों का उद्घोष हुआ।

Advertisement

सीएम योगी ने तिरंगे के साथ ली सेल्फी

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झंडा फहराया है। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को लखनऊ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। यही नहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी ली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें लिखा है कि- ‘हमारी एकता, अखंडता, संप्रभुता और आन-बान-शान का प्रतीक, हमारा तिरंगा। हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) फहराएंगे। जय हिंद!’ इसके पहले सीएम योगी ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान को 4.5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का बहुत बड़ा संकल्प लिया है। आपकी यात्रा के लिए मेरी शुभकामनाएं! जय हिंद!' 

Advertisement

यूपी में भी छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली

आर्मी के जवानों ने इस मौके पर बाइक रैली निकालकर लोगों में जोश भरा। यूपी सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी की अगुवाई में मदरसा के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। ये यात्रा परिवर्तन चौक से हजरतगंज चौराहे तक गई। शहर में जगह-जगह आज से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : 'ममता ने ध्यान भटकाने की कोशिश की, CBI करेगी जांच'- मंत्री नित्यानंद

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 14 August 2024 at 08:49 IST