'भ्रष्टाचार, मुलसमानों के साथ विश्वासघात...', AIMIM प्रमुख ओवैसी ने ममता बनर्जी की हार के बताए कारण, SIR को लेकर क्या कहा?

AIMIM प्रमुख ओवैसी ने तृणमूल कांग्रेस में बड़े पैमाने पर बगावत के बीच कहा कि टीएमसी का भ्रष्टाचार, कुशासन और मुस्लिम समुदाय के साथ विश्वासघात उनकी हार के कारणों में से थे। ओवैसी ने SIR पर भी ममता को घेरेना का काम किया।

 
Follow :
ममता बनर्जी क्यों हारीं? AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गिनाए ये बड़े कारण | Image: Social Media

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद, जिसने तृणमूल कांग्रेस के एक दशक से अधिक के शासन को नकार दिया, अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि 'टीएमसी का भ्रष्टाचार, कुशासन और मुस्लिम समुदाय के साथ विश्वासघात उनकी हार के कारणों में से थे।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ओवैसी ने दावा किया कि चार मुख्य क्षेत्र हैं, जहां उनका मानना है कि राज्य सरकार जनता को निराश करने में विफल रही है, यह सुझाव देते हुए कि नेतृत्व लोगों की जरूरतों से अलग हो गया है।

TMC का भ्रष्टाचार, कुशासन और मुस्लिम...-असदुद्दीन ओवैसी

एएनआई से बात करते हुए ओवैसी ने कहा 'बंगाल चुनावों में TMC की हार के कई कारण हैं। उनका भ्रष्टाचार, उनका कुप्रबंधन और वहां रहने वाले बड़ी संख्या में मुसलमानों के साथ विश्वासघात करना और उनकी परवाह न करना। एसआईआर भी एक मुद्दा था। मोटे तौर पर ये चार मुद्दे थे। ममता बनर्जी आम जनता से पूरी तरह से संपर्क खो चुकी थीं।'

June 16, 2026

5 में से 3 लाख मुसलमानों के जाति प्रमाण पत्र रद्द किए गए

ओवैसी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक पूर्व के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि 'कलकत्ता उच्च न्यायालय ने डेढ़-दो साल पहले 5 लाख ओबीसी जाति प्रमाण पत्र रद्द कर दिए थे। आप सत्ता में रहते हुए एक अधिनियम पारित कर सकते थे... उन 5 लाख में से 3 लाख मुसलमानों के जाति प्रमाण पत्र रद्द किए गए थे। उन्होंने आगे कहा, मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक न बनाएं, उन्हें नागरिक बनाएं।

SIR को लेकर क्या कहा?

बंगाल चुनावों में टीएमसी की हार के कई कारणों का हवाला देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 हारने के सबसे बड़े कारणों में से एक एसआईआर भी एक मुद्दा था। इस दौरान ममता बनर्जी आम जनता से पूरी तरह से संपर्क खो चुकी थीं। 

ये भी पढ़ें: भगवंत मान के VIRAL VIDEO पर पंजाब में बवाल, अब CM की आई सफाई- मैं नहीं, AAP को बदनाम करने की साजिश; बचाव में उतरे केजरीवाल
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 16 June 2026 at 17:02 IST