Mamata Banerjee: सुवेंदु अधिकारी के CM पद की शपथ लेते ही ममता बनर्जी ने बदली सोशल मीडिया प्रोफाइल, हार के बाद किया पहला पोस्ट
Mamata Banerjee X Profile: सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने भी अब अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में बदलाव किया।
West Bengal news: पश्चिम बंगाल की सियासत में आज (9 मई) को नया अध्याय शुरू हो चुका है। सुवेंदु अधिकारी ने BJP के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। इसके साथ ही बंगाल में 15 सालों से चला ममता 'राज' खत्म हो गया है। इसके बाद अब ममता बनर्जी ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल बदल ली है।
ममता बनर्जी ने बदली प्रोफाइल
ममता बनर्जी ने X प्रोफाइल पर खुद को AITM की संस्थापक और चेयरपर्सन बताया है। साथ ही अपने तीन टर्म का जिक्र भी किया है। उन्होंने प्रोफाइल चेंज करते हुए लिखा, "संस्थापक अध्यक्षा, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा)।"
गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि
साथ ही बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने आज (9 मई) को पहला पोस्ट भी किया। इसमें उन्होंने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को करारी हार का सामना करना पड़ा। 293 में से TMC केवल 80 सीटें ही जीत पाई। इसके बाद भी ममता अपनी हार स्वीकार नहीं कर रही हैं। वे लगातार चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठा रही हैं।
ममता बनर्जी ने इस्तीफा नहीं दिया, विधानसभा हुई भंग
ममता बनर्जी इस्तीफा न देने पर भी अड़ी रहीं। उन्होंने साफ कहा था कि वे हार नहीं हैं, उन्हें हराया गया है इसलिए इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता। गुरुवार (7 मई) को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने 17वीं विधानसभा को भंग कर दिया। 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को पूरा हो चुका था। इसके साथ ही ममता बनर्जी का मुख्यमंत्री पद समाप्त हो गया था।
पूर्व CM ने आरोप लगाया है कि बंगाल चुनाव में धांधली हुई है और उन्हें हराने के लिए साजिश रची गई। उनका कहना है कि दावा कर रही हैं कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं कराया गया।
पश्चिम बंगाल में 4 मई को 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटों पर नतीजे सामने आए थे। इसमें बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। पार्टी न केवल पूर्ण बहुमत के साथ पहली बार राज्य की सत्ता पर काबिज हुई, बल्कि इसके साथ ही BJP ने अकेले अपने दम पर डबल सेंचुरी भी लगा दी। 207 सीटों पर भाजपा को जीत मिली, जबकि TMC के खाते में 80 सीटें ही आ पाईं। 2021 में नंदीग्राम के बाद अब भवानीपुर से ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी को बीजेपी ने बंगाल में अपना मुख्यमंत्री चुना और आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में उन्होंने सीएम पद की शपथ ली।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 9 May 2026 at 12:58 IST