
55 साल के Suvendu Adhikari हैं कुंवारे, इस वजह से नहीं की शादी; परिवार में कौन-कौन?
Suvendu Adhikari Family: पश्चिम बंगाल को अपना नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। सुवेंदु अधिकारी का 'राजतिलक' होने जा रहा है। सुवेंदु की निजी जिंदगी की बात करें तो 55 साल की उम्र में उन्होंने शादी नहीं की। वे अब तक कुंवारे हैं। जानते हैं उनके परिवार में कौन-कौन हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
पश्चिम बंगाल में आज, 9 मई को नया अध्याय लिखा जा रहा है। राज्य में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। सुवेंदु अधिकारी कोलकाता के ब्रिगेड मैदान से CM पद की शपथ लेने को तैयार हैं।
सुवेंदु कभी ममता बनर्जी के खास थे। वे 22 साल TMC में रहे। पार्टी में ममता के बाद वे नंबर 2 पर माने जाते थे। BJP में आने के बाद उन्होंने पहले नंदीग्राम और अब भवानीपुर लगातार 2 चुनाव में ममता को हराया।
Image: XAdvertisement
बंगाल को एक और कुंवारा सीएम मिलने जा रहा है। 55 साल के सुवेंदु अधिकारी ने भी ममता बनर्जी की तरह शादी नहीं की है। इसके पीछे की वजह ने खुद बता चुके हैं।
6 साल पहले रैली में सुवेंदु ने कहा कि लोग उनसे अक्सर पूछते हैं कि उनके भाई शादीशुदा हैं, उन्होंने विवाह क्यों नहीं किया? मैं उनसे कहता हूं कि आज के दौर की राजनीति में मैं खुद को अविवाहित नहीं मानता।
Advertisement
उन्होंने अपने क्षेत्र के तीन महान स्वतंत्रता सेनानियों- सतीश सामंतो, सुशील धारा और अजय मुखर्जी को प्रेरणा बताया था और कहा कि ये तीनों अविवाहित रहे और पूरा जीवन देश-सेवा में समर्पित कर दिया।
सुवेंदु ने कहा कि इनसे प्रेरणा लेकर उन्होंने अविवाहित रहकर जनसेवा और राजनीति को मिशन बना लिया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार कुछ लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरा बंगाली समाज ही उनका परिवार है।
Image: X
सुवेंदु एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता शिशिर अधिकारी भी बंगाल की राजनीति का बड़ा नाम रहे। वे केंद्र में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं।
उनके दोनों भाई दिब्येंदु अधिकारी और सौमेंदु अधिकारी भी राजनीति में सक्रिय हैं। अधिकारी परिवार का पूर्वी मिदनापुर जिले में काफी प्रभाव माना जाता है।