'इमरान मसूद जोश के साथ बात करते हैं लेकिन हमें बातों से ज्यादा...', कांग्रेस-सपा गठबंधन पर किचकिच के बीच खड़गे ने मसूद का किया बचाव, दी ये नसीहत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को सांसद इमरान मसूद का जिक्र करते हुए कहा कि जोश के साथ बात करते हैं, लेकिन हमें बातों से ज्यादा काम करना है। इसलिए हम लोग जितना मिलकर काम करेंगे, उतना ही हम आगे बढ़ेंगे।

 
Follow :
कांग्रेस-सपा सीट बंटवारें के बीच खड़गे ने मसूद का किया बचाव, दी ये नसीहत | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसद इमरान मसूद पर कड़ा रुख अपनाते हुए कम बोलने की सख्त नसीहत दी हैं। गुरुवार को संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ में अपना 'संविधान रक्षा मार्च' निकाला के दौरान खड़गे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा "मैं कभी-कभी टीवी पर सुनता हूं। इमरान मसूद जरा जोश के साथ बात करते हैं, लेकिन हमें बातों से ज्यादा काम करना है। इसलिए हम लोग जितना मिलकर काम करेंगे, उतना ही हम आगे बढ़ेंगे।

हमें बातों से ज्यादा काम करना है-मल्लिकार्जुन खड़गे

लखनऊ में सांसद इमरान मसूद का जिक्र करते हुए कहा कि "मैं कभी-कभी टीवी पर सुनता हूं। इमरान मसूद जरा जोश के साथ बात करते हैं लेकिन हमें बातों से ज्यादा काम करना है। इसलिए हम लोग जितना मिलकर काम करेंगे, उतना ही हम आगे बढ़ेंगे। इमरान मसूद संसद में हैं। वे हमेशा पार्टी के लिए लड़ते हैं और लड़कर अपनी बात को मनाने की कोशिश करते हैं।"

सीट बंटवारे पर सपा-कांग्रेस में तनातनी

इस बीच यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बीच तनातनी है। सपा द्वारा पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने के बाद इमरान मसूद ने गठबंधन की गंभीरता पर सवाल उठाए थे।

रिपोर्ट के अनुसार इमरान मसूद ने सपा की पहली उम्मीदवार सूची में बेहट और सहारनपुर ग्रामीण सीटों पर बिना सहमति प्रत्याशी घोषित किए जाने पर आपत्ति जताई थी। इमरान मसूद ने इसे बीजेपी को फायदा पहुंचाने वाला कदम बताया था।

November 26, 2026

कांग्रेस को 26 सीट देने का प्रस्ताव!

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सपा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा "जीतने वाली पहली '26 सीटें' से हुई है शुरुआत, मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात।" सपा प्रमुख का यह बयान राज्य में आगामी चुनावों के मद्देनजर सीट-बंटवारे और आपसी तालमेल को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच आया है।

इसके बाद कयास लगाया जाने लगा कि आगामी यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी कांग्रेस को सिर्फ 25 सीटें ही देने वाली है। सपा के इस पोस्ट के बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच तनातनी खुलकर सामने आने लगी। इस पोस्ट के बाद इमरान मसूद ने भी आपत्ति जताई थी।

ये भी पढ़ें: BREAKING: UP के कुंडा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे राजा भैया, जनसत्ता दल ने 3 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखें पूरी LIST
 

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 26 November 2026 at 16:51 IST