अपडेटेड 3 March 2025 at 21:46 IST

औरंगजेब वाले बयान पर सपा नेता अबू आजमी कायम, कहा- कार्रवाई करना है तो करिए लेकिन वो खिलाफ होते तो 34% हिंदू उनके साथ...

महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी ने ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बयान पर कहा कि वो अपने बयान पर कायम रहेंगे भले ही उन पर चाहे जो एक्शन ले लिया जाए।

Follow :  
×

Share


औरंगजेब वाले बयान पर सपा नेता अबु आजमी कायम, कहा- कार्रवाई करना है तो करिए लेकिन वो खिलाफ होते तो 34% हिंदू उनके साथ... | Image: PTI and X/@mieknathshinde

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी के मुगल सम्राट औरंगजेब को महान बताए जाने के बयान को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। पहले अबू आजमी ने औरंगजेब को लेकर विवादित बयान दिया तो सियासी हलकों में हलचल हुई और तब डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे सपा नेता पर पलटवार करते हुए इसे पाप करार दिया। डिप्टी सीएम शिंदे ने तो सपा नेता के बयान को देशद्रोही बयान तक करार देकर उन्हें माफी मांगने को कह दिया। अब इस मामले में एक बार फिर से अबू आजमी की टिप्पणी आई है।


महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी ने ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बयान पर कहा कि वो अपने बयान पर कायम रहेंगे भले ही उन पर चाहे जो एक्शन ले लिया जाए। सपा नेता ने कहा आपको जो कार्रवाई करनी है कीजिए मैं अपने बयान पर अडिग हूं। सपा नेता ने कहा, 'राजा लोग अपनी संपत्ति के लिए संघर्ष किया करते थे धर्म के नाम पर नहीं। अगर धर्म के नाम के पर हिन्दू-मुस्लिम करते तो कितने हिन्दू मुस्लिम बन जाते? फिर कह रहा हूं कि औरंगजेब ने मंदिर भी तोड़े और मस्जिद भी तोड़े। अगर हिन्दू औरंगजेब के खिलाफ होते तो 34 फीसदी हिन्दू उनके साथ नहीं होते।'


औरंगजेब के समय भारत सोने की चिड़िया था

अबू आजमी ने आगे कहा कि इसे हमें धर्म के हिसाब से नहीं देखना चाहिए। जब औरंगजेब भारत में थे तब भारत सोने की चिड़िया था। टी राजा जैसे लोग चाहते हैं कि देश से मुस्लिमों को मार कर फेंक दे। ये वो लोग हैं जो नफरत फैलाना चाहते हैं। एक ही चश्में से हर चीज को देखना हिन्दू-मुस्लिम करना है। मैं फिर कह रहा हूं कि औरंगजेब हिन्दुओं के सतह थे और 34 फीसदी हिन्दू आज भी उनके साथ हैं। दिल्ली में उनके नाम की सड़क आज से नहीं बनी हैं लेकिन साल 2014 के बाद से ये सब चीजें शुरू हुई हैं।


अबू आजमी के बयान पर क्या बोले थे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे?

वहीं इसके पहले समाजवादी पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पलटवार करते हुए कहा था, 'उनका बयान गलत है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक प्रताड़ित किया, ऐसे व्यक्ति को अच्छा कहना सबसे बड़ा पाप है, इसलिए अबू आजमी को माफी मांगनी चाहिए। हमारे सीएम ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।'


औरंगजेब पर अबू आजमी ने दिया था ये विवादित बयान

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के मुखिया अबू आजमी के मुगल सम्राट औरंगजेब की तारीफ करते हुए उसे भारतीय इतिहास का बेहतरीन शासक बता दिया। सपा नेता के इस बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़ने लगा है। जिसके जवाब में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे उतर आए हैं। इसके पहले अबू आजमी ने मुगल सम्राट औरंगजेब को बेहतर शासक बताते हुए कहा था, 'मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। उसने अपने शासन काल में कई हिन्दू मंदिर बनवाए थे। औरंगजेब के शासन काल में हिंदुस्तान सोने की चिड़िया था। औरंगजेब के शासन काल को देखकर ही अंग्रेज भारत आए थे। औरंगजेब एक इंसाफ पसंद बादशाह था।'

यह भी पढ़ेंः 'शंभा जी हत्या करने वाले औरंगजेब को...',अबू आजमी पर भड़के एकनाथ शिंदे

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 3 March 2025 at 19:42 IST