अपडेटेड 11 March 2025 at 15:57 IST
'आपको मंत्री किसने बनाया है', लोकसभा में भिड़े कल्याणा बनर्जी और BJP के सांसद, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं फिर...
कल्याण बनर्जी लोकसभा में सत्ता पक्ष से सवाल पूछने के लिए खड़े हुए थे। दूसरी तरह से गिरिराज सिंह ने कमेंट किया, जिसको लेकर टीएमसी सांसद बुरी तरह से भड़क गए।
Lok Sabha : लोकसभा में कल्याण बनर्जी और गिरिराज सिंह के बीच तू-तू, मैं-मैं देखी गई है। मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ समय बाद कल्याण बनर्जी को बोलने का मौका मिला था, लेकिन वो अन-ऑफिशियल बात पर आगबबूला हो गए। ऐसा इसलिए कि कल्याण बनर्जी के बोलने के समय गिरिराज सिंह की तरफ से कुछ कमेंट हुआ था। इससे टीएमसी के सांसद का पारा इतना चढ़ गया कि उन्होंने सदन के सामने ही गिरिराज सिंह के लिए कह दिया कि आपको किसने मंत्री बनाया है।
कल्याण बनर्जी लोकसभा में सत्ता पक्ष से सवाल पूछने के लिए खड़े हुए थे। दूसरी तरह से गिरिराज सिंह ने कमेंट किया था, जिसको लेकर टीएमसी के सांसद बुरी तरह से भड़क गए। उस समय लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दोनों सांसदों को शांत कराने की कोशिश की और कहा कि ये तरीका ठीक नहीं है। सभी सदस्यों से कहना है कि अन ऑफिशियल टिप्पणी का कोई भी जवाब ना दे।
कल्याण बनर्जी ने गिरिराज सिंह पर क्या बोला?
गिरिराज सिंह की ओर इशारा करते हुए कल्याण बनर्जी ने सदन में कहा कि 'आपको मंत्री किसने बनाया है।' जब सामने से कमेंट आया तो टीएमसी सांसद ने भड़के हुए कहा कि ये स्वीकार नहीं है। आप केंद्रीय मंत्री हैं। आप इस तरह से व्यवहार कर रहे हैं। ये क्या है।' सत्ता पक्ष की तरफ से जवाब आया कि 'वो कौन होते हैं ये पूछने वाले कि आपको (गिरिराज सिंह) को किसने मंत्री बनाया?'
कल्याण बनर्जी की भाषा को लेकर सत्ता पक्ष की तरफ से आपत्ति जताई गई। संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जब प्रश्नकाल चल रहा है। आपने किसी सदस्य को बोलने के लिए कहा है तो वो सवाल ही पूछेगा। लेकिन आपको मंत्री किसने बनाया, ऐसा कहने वाले ये कौन होते हैं।'
स्पीकर ओम बिरला ने हंगामे को शांत कराया
इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन को व्यवस्थित किया। सभी सदस्यों से उन्होंने कहा कि जब प्रश्नकाल हो तो व्यक्तिगत टिप्पणी करना बंद कर दें। कल्याण बनर्जी को समझाते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आपसे आग्रह कर रहा हूं कि आप बोलते समय शब्दों का चयन ठीक करें। आप ऑफिशियली बोल रहे हैं, जब इधर उधर से कोई अन-ऑफिशियली बोले तो उनकी टिप्पणी का कोई जवाब नहीं देना चाहिए। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों से ओम बिरला ने कहा कि अन-ऑफिशियल टिप्पणी का जवाब देना छोड़ दें।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 11 March 2025 at 14:29 IST