किरेन रिजिजू बोले- सरकार NEET पर चर्चा के लिए तैयार, फिर सदन में क्यों भड़के अखिलेश यादव, कहा- आपने मुझे क्यों नहीं बोलने दिया, हम मजबूरी में...

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान आज छात्रों के मुद्दे पर तिखी बहस देखने को मिली। किरेन रिजिजू ने साफ कहा कि सरकार पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार है। वहीं अखिलेश यादव ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई स्थिति को लेकर गुस्सा दिखाया, इस दौरान वो स्पीकर पर भड़के, जानें और क्या कुछ कहा? पूरी खबर पढ़ें

 
Follow :
अखिलेश यादव ने उठाया सवाल, किरेन रिजिजू बोले- सरकार पेपर लीक पर चर्चा को पूरी तरह तैयार | Image: ANI

Lok Sabha: लोकसभा की कार्यवाही आज छात्रों के मुद्दे पर गरमागरम बहस के बाद दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। इस दौरान अखिलेश यादव ने दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई का मुद्दा उठाया, वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।

July 22, 2026

संसद में स्पीकर पर भड़के अखिलेश

दरअसल, संसद मानसून के तीसरे दिन लोकसभा में अखिलेश यादव की स्पीकर ओम बिड़ला से बहस हो गई। अखिलेश ने कहा- महोदय ये मुद्दा किसी पार्टी कांग्रेस, सपा, बीजेपी का नहीं, बल्कि युवाओं और छात्रों का है। सरकार ने छात्रों के साथ गलत व्यवहार किया है। उनके साथ मारपीट की, कपड़े फाड़े, बेटियों के साथ भी बुरा बर्ताव हुआ। इस्तीफा देना कोई समाधान नहीं है, असली सवाल है कि छात्रों की आवाज क्यों नहीं सुनी जा रही? अखिलेश ने ये भी कहा कि अगर प्रधानमंत्री युवाओं के लिए बाहर बयान दे सकते हैं, तो संसद में क्यों नहीं बोल सकते? सभी दलों को मिलकर युवाओं के हक के लिए आवाज उठानी चाहिए।

July 22, 2026

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

बयानों के बाद स्पीकर ने लोकसभा की बैठक को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इस घटनाक्रम से साफ है कि संसद में छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष गंभीर सवाल उठा रहा है और सरकार चर्चा के लिए तैयार दिख रही है। दोनों पक्षों के बयान छात्रों और युवाओं के हितों को लेकर चिंता जाहिर करते हैं।

यह भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर SC का तत्काल सुनवाई से इनकार

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 22 July 2026 at 13:24 IST