'पिता का काम है माफ करना', अभिषेक बनर्जी को 'घमंडी' बताने वाले कल्याण बनर्जी के बदल गए सुर, अब कहा- वो मेरे बेटे जैसा

TMC: कल्याण बनर्जी ने TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को घमंडी बताकर अल्टीमेटम दे दिया था। उन्होंने ममता बनर्जी से उनमें या अभिषेक में से किसी एक को चुनने को कहा था। हालांकि अब कल्याण बनर्जी के सुर बदल गए हैं।

 
Follow :
कल्याण बनर्जी के आरोपों पर अभिषेक बनर्जी | Image: ANI

Kalyan Banerjee on Abhishek Banerjee: चौतरफा संकटों से घिरी पश्चिम बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी के सिर से एक बड़ा खतरा टल गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दिग्गज नेता कल्याण बनर्जी ने अब साफ कर दिया है कि वह ममता का साथ छोड़कर नहीं जाएंगे। साथ ही उनके TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को लेकर भी सुर बदल गए हैं। कल्याण ने अब अभिषेक को बेटे जैसा बताया और कहा कि बेटे की गलतियों को माफ करना पिता का काम होता है।

कल्याण बनर्जी ने अभिषेक को बताया बेटे जैसा

उन्होंने कहा, "वह मेरे बेटे जैसा है। पिता का कर्तव्य है कि वह बेटे की सभी गलतियों को माफ कर दे। देश में लोकतंत्र खतरे में है। पश्चिम बंगाल में पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं आई जहां विपक्ष पूरी तरह से सफाया हो गया हो। यह मुख्यमंत्री प्रतिशोध की भावना से ग्रस्त है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।"

June 13, 2026

कल्याण बनर्जी ने बीते दिनों अभिषेक बनर्जी को 'घमंडी' बताया था। साथ ही TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी को अल्टीमेटम भी दिया था कि वह उनमें या अभिषेक बनर्जी में से किसी एक को चुन लें। हालांकि इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि कल्याण बनर्जी मुझसे उम्र में बड़े हैं। उन्हें अपनी राय रखने का हक है। उन्होंने मुझे बचपन से देखा है। मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं कहूंगा।

बागी सांसदों पर क्या बोले?

इसके अलावा TMC के वरिष्ठ नेता ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से संपर्क करने की तैयारी कर रहे बागी सांसदों के बारे पर भी  बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो करना है करने दो। उन्हें भाजपा की छत्रछाया में ही रहना होगा। यह सब एक चाल है। वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास का हवाला देते हैं, लेकिन जो अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जा तक नहीं सकते, वे काम करेंगे क्या?

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र तो खत्म ही हो चुका है। मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद भी पिछले एक महीने में क्या विकास हुआ है? भाजपा हमें परेशान कर रही है, पुलिस हमें परेशान कर रही है। पश्चिम बंगाल में किसी भी विपक्ष ने कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया जैसा हम कर रहे हैं। भाजपा में शामिल होने वाले 19 सांसदों को भाजपा स्वीकार नहीं करेगी।

कांग्रेस में विलय को नकारा

इस दौरान कल्याण बनर्जी ने यह भी स्पष्ट किया कि टीएमसी का कांग्रेस में विलय नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें: गिरफ्तारी के बाद TMC नेता के बेटे अभिजीत चटर्जी की पिटाई, भीड़ ने अंडे-जूते बरसाए, ‘चोर-चोर’ के भी लगे नारे- VIDEO

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 June 2026 at 19:03 IST