गिरफ्तारी के बाद TMC नेता के बेटे अभिजीत चटर्जी की पिटाई, भीड़ ने अंडे-जूते बरसाए, ‘चोर-चोर’ के भी लगे नारे- VIDEO

West Bengal news: नैहाटी म्युनिसिपल चेयरमैन अशोक चटर्जी के बेटे अभिजीत चटर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ले जाते समय आक्रोशित भीड़ ने उन पर हमला किया। इस दौरान उन पर अंडे और जूते फेंके गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
TMC Leader son attacked
TMC नेता के बेटे पर हमला | Image: ANI

TMC Leader Avijit Chatterjee: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। एक के बाद एक TMC के नेता और उनसे जुड़े लोग पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। अब नैहाटी म्युनिसिपल चेयरमैन अशोक चटर्जी के बेटे अभिजीत चटर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें कोर्ट ले जाते समय उस वक्त हंगामा हो गया जब अभिजीत चटर्जी पर हमला हुआ। आक्रोशित भीड़ ने उन पर अंडे और जूते फेंके।  

भीड़ ने घेरा और फिर…

पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद अभिजीत को बैरकपुर सब-डिविजन कोर्ट में पेश किया। जब उन्हें कोर्ट ले जाया जा रहा था, तो नाराज भीड़ और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे और जूते फेंके। गुस्साई भीड़ ने अभिजीत को घेर लिया और इस दौरान उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की हुई। लोगों ने 'चोर-चोर' के नारे लगाए। पुलिस ने बीच-बचाव कर हालातों पर काबू पाया। उन पर इलाके में धमकाने और मारपीट करने समेत कई आरोप हैं। 

सुकुमार दत्ता पर भी फेंके गए थे अंडे

इससे पहले दुर्गापुर में एक और TMC नेता सुकुमार दत्ता को भ्रष्टाचार और जबरन वसूली समेत कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। जब पुलिस उन्हें थाने से अदालत ले जा रही थी, तब भीड़ ने उन पर भी अंडे फेंके।

‘पुष्पा’ जहांगीर खान की पुलिस ने कराई परेड

TMC नेताओं की गिरफ्तारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने और नई सरकार के आने के बाद पुराने मामले में पार्टी के कई नेता अरेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें फाल्टा सीट से TMC के उम्मीदवार जहांगीर खान का नाम भी शामिल हैं। बीते दिनों पुलिस ने उन्हें नेपाल बॉर्डर से अरेस्ट किया था। जहांगीर की पुलिस ने हाल ही में हाफ पैंट में फाल्टा में परेड भी कराई थी। वह चुनाव के दौरान खुद को 'पुष्पा' बताते नजर आए थे और उनके इस बयान ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर भड़के CM योगी, कहा- मैंने तुरंत FIR दर्ज करवाई, सपा अध्यक्ष को भी दी नसीहत

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड