अपडेटेड 31 July 2024 at 15:02 IST

Hatkanangle Loksabha: शिवसेना के संसदीय दल को मिला नया डिप्टी लीडर, धैर्यशील माने को दी जिम्मेदारी

लोकसभा में शिवसेना के दो बार के सांसद धैर्यशील माने को निचले सदन में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया गया है।

Follow :  
×

Share


धैर्यशील माने | Image: @mpdhairyasheel

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को लोकसभा में शिवसेना का नेता नियुक्त किये जाने के बाद अब पार्टी के दो बार के सांसद धैर्यशील माने को निचले सदन में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया गया है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी अध्यक्षता में सात जून को दिल्ली में एक बैठक हुई थी।’’ शिंदे ने 25 जुलाई को लिखे पत्र में बिरला से कहा है, ‘‘उसी बैठक में लोकसभा सदस्य धैर्यशील माने को सर्वसम्मति से पार्टी संसदीय दल का उपनेता चुना गया।’’ 

माने महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के हातकणंगले निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुये हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे और तीन बार के लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे को पिछले महीने शिवसेना संसदीय दल का नेता नियुक्त किया गया था। 

यह भी पढ़ें : इजरायल के दुश्मन इस्माइल हानिया का खात्मा, हमास ने की मौत की पुष्टि

यह भी पढ़ें : IAS Coaching Accident: कोचिंग सेंटर्स को लेकर दिल्ली सरकार सख्त, आतिशी ने किए ये बड़े ऐलान

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 31 July 2024 at 15:02 IST