अपडेटेड 7 August 2024 at 20:20 IST

विपक्ष के लिए आए आम तो गिरिराज का सवाल- Mango Diplomacy में पाकिस्तान के साथ कोई डील तो नहीं हो रही?

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को यूपी का आम अच्छा नहीं लगता मगर राहुल और उनके टुकड़े-टुकड़े गैंग को पाकिस्तान से जब आम आता तो इसके स्वाद अच्छे लगते हैं।

Follow :  
×

Share


गिरिराज सिंह | Image: PTI

Mango Diplomacy: पाकिस्तान की मैंगो डिप्लोमेसी एक बार फिर सुर्खियों में है। पाकिस्तानी उच्चायुक्त की ओर से भारत के सात सांसदों को आम भेजने पर बवाल शुरू हो गया है। पाकिस्तान की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित 7 विपक्षी सांसदों को आम भेजे हैं। पाकिस्तान की इस मैंगो डिप्लोमेसी पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "बांग्लादेश में पाकिस्तान समर्थित जमात-ए-इस्लामी के आतंकवादी हिंदुओं के घर और मंदिर जल रहे हैं और यहां राहुल गांधी, शशि थरूर, सिब्बल, इकरा चौधरी, मोहिबुल्लाह नदवी, जिया बर्क, अफजल अंसारी पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आमों को चूसे जा रहे। इन्हें उत्तर प्रदेश का आम पसंद नहीं आया और ना ही बांग्लादेश के हिंदुओं का दर्द सुनाई दे रहा है।"

मैंगो डिप्लोमेसी में पाकिस्तान के साथ कोई डील तो नहीं-  गिरिराज सिंह

बेगूसराय से बीजेपी सांसद ने कहा, "राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश का आम अच्छा नहीं लगता मगर राहुल और उनके टुकड़े-टुकड़े गैंग को पाकिस्तान से जब आम आता तो इसके स्वाद अच्छे लगते हैं। क्या मैंगो डिप्लोमेसी में पाकिस्तान के साथ कोई डील तो नहीं हो रहा?"

पाकिस्तान के साथ राहुल गांधी के नापाक रिश्ते हैं- गिरिराज सिंह

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कुछ समय पहले कहा था कि उन्हें यूपी का आम नहीं अच्छा लगता है। पाकिस्तान ने उन्हें आम भेजा है, पाकिस्तान के आम के साथ-साथ और क्या-क्या चीज अच्छे लगते हैं वह सबको बताए। क्या वह पीएम मोदी को हटाने के लिए पाकिस्तान से कुछ मांगने गए हैं? पाकिस्तान के साथ उनके नापाक रिश्ते हैं।

पाकिस्तान की मैंगो डिप्लोमेसी

पाकिस्तान मैंगो डिप्लोमेली के जरिए भारत के विपक्षी सांसदों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है। खबरों के मुताबिक दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायुक्त ने बुधवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित 7 भारतीय सांसदों को आम के कार्टन भिजवाए हैं। एक दूसरे के प्रति रिश्तें में मधुरता के तौर पर मैंगो डिप्लोमेसी का इस्तेमाल होता रहा है।

पाकिस्तान उच्चायुक्त की ओर जिन विपक्षी सांसदों को आम भिजवाए गए उनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर, रामपुर से समाजवादी सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, एसपी सांसद जिया उर रहमान बर्क, गाजीपुर सांसद अफजल अंसारी और कैराना से एसपी सांसद इकरा हसन शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान का आम चूसने के लिए राहुल इतना बेताब क्यों हैं- प्रेम शुक्ला

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 7 August 2024 at 20:20 IST