'राहुल गांधी मान चुके हैं कि वे PM मोदी के रहते सत्ता में नहीं आ सकते', गिरिराज सिंह का हमला

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर फिर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मान चुके हैं कि वे प्रधानमंत्री मोदी के रहते सत्ता में नहीं आ सकते।

 
Follow :
Rahul Gandhi Giriraj Singh | Image: ANI

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडी ब्लॉक के अन्य नेताओं के सोमवार को CEC विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उसमें भी 14 खामियां हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा, 'राहुल गांधी अभी इंडी गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। किसी में हिम्मत नहीं है कि वे राहुल गांधी का विरोध करें। अखिलेश यादव से उन्होंने डेढ़ सौ सीट मांगी है, उन्हें देनी पड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के लोगों से कह दिया गया इस कार्यक्रम में चलो। उन्हें लगा कि वे हड़बड़ी में सब कर लेंगे, लेकिन सिर्फ खामियां ही खामियां सामने आईं। आज तक वे कोई सबूत नहीं दे पाए।'

बिहार में दो महीने तक तांडव नृत्य किया- गिरिराज

उन्होंने आगे कहा, 'SIR के खिलाफ बिहार में उन लोगों ने दो महीने तक तांडव नृत्य किया और हुड़दंग मचाया लेकिन सबूत पेश नहीं कर पाए। राहुल गांधी यह मान चुके हैं कि पीएम मोदी के रहते हुए वे सत्ता में नहीं आ सकते। ऐसे 9 राज्य हैं जहां वे 30 साल से अधिक समय के लिए सत्ता में नहीं आए हैं। 99 चुनाव तो वे हार चुके हैं। अभी उपचुनाव हार गए, त्रिपुरा में वे ग्राम विकास के चुनाव हार गए। अब उन्हें इससे मतलब नहीं है। उन्हें केवल विदेशी टूलकिट पर काम करने, देश में अराजकता फैलाने से मतलब है। वे संविधान की चर्चा तो करते हैं लेकिन संविधान को तोड़ते हैं।'

October 13, 2026

गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर निशाना

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की मर्यादा को रख रहे हैं। अगर दूसरी सरकार होती तो इनके हाथ पैर तोड़ देती। जो केहुनी मार चल रहा है, यह नहीं होता।

वे मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे- गिरिराज

इतना ही नहीं, उन्होंने राहुल गांधी के दो सौ सरकारी अधिकारी के टच में होने की बात पर कहा कि वे बहुत हवा हवाई बातें करते हैं। वे रात में मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखते होंगे। इन्होंने तो कह दिया कि रैली में 300 सांसद मेरे साथ आने वाले हैं, मगर उन्हीं की पार्टी के सांसद नहीं आए।

यह भी पढ़ें: सौरभ दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में लिए गए, जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 October 2026 at 12:22 IST