'पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग रेट कार्ड के आधार पर होती है, CM मान के नाक के नीचे...', BJP ने पंजाब सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए गौरव भाटिया ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज भ्रष्टाचार के प्रतीक बन गए हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि 'AAP' बेहद बेईमान और पाप करने वाली पार्टी है।'

 
Follow :
बीजेपी नेता गौरव भाटिया और अरविंद केजरीवाल | Image: @GauravBhatia-FB

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला किया। यह हमला राज्य में कर्मचारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में कथित गड़बड़ी को लेकर बढ़ते विवाद के बीच किया गया, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाटिया ने कहा, "जनता एक बहुत गंभीर समस्या का सामना कर रही है, और यह कहना गलत नहीं होगा कि 'AAP' बेहद बेईमान और पाप करने वाली पार्टी है।'

आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए गौरव भाटिया ने कहा, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आज भ्रष्टाचार के प्रतीक बन गए हैं।" एक तस्वीर का जिक्र करते हुए भाटिया ने कहा, "यह तस्वीर सोशल मीडिया पर हर जगह घूम रही है। बेहद बेईमान। चेहरे देखिए 'B.B.'। भगवंत मान का जिक्र करते हुए भाटिया ने कहा, इनको सब जानते हैं, 'बाटली' (बोतल) भगवंत, 'बॉटल मैन' कहा जाता है। अब, यह 'B.B.' 'भ्रष्टाचारी' भगवंत बन गए हैं।

घोटाले का किंग पिंग अरविंद केजरीवाल है या नहीं?-BJP

गौरव भाटिया ने कहा, "पंजाब की पावन धरती को आज दलाली का प्रदेश बनाने में भगवंत मान ने अग्रणी भूमिका निभाई है। पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग रेट कार्ड के आधार पर की जाती है। ED की जांच में तथ्य समाने आया है कि रेट कार्ड बना हुआ है और उसमें किसको कौन सा चार्ज मिलेगा उसकी एक कीमत देनी होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान को जबाव देना पड़ेगा कि आपकी नाक के नीचे आपके इशारों पर जब ये कैश फॉर ट्रांसफर घोटाला हो रहा है तो इसका किंग पिंग अरविंद केजरीवाल है या नहीं?"

September 2, 2026

ट्रांसफर पोस्टिंग रेट कार्ड के आधार पर होती है-गौरव भाटिया

पंजाब चुनाव को वेकर BJP प्रवक्ता ने कहा, दिल्ली से जनता ने साफ किया है अब पंजाब से भी साफ करेगी। OSD अगर कुछ ऐसा कर रहा है और मुख्यमंत्री को जानकारी नहीं हो यह संभव नहीं है। भगवंत मान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। इस तरह का मुख्यमंत्री किसी प्रदेश में रहना ठीक नहीं है। बता दें कि यह विवाद इस आरोप पर केंद्रित है कि मुख्यमंत्री मान के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) राजबीर सिंह घुमन ने पंजाब भर में IAS और IPS अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को प्रभावित करने वाला एक संगठित रैकेट चलाया।

यह भी पढ़ें: 'BJP का सफाया अयोध्या से ही होगा', अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 2 September 2026 at 15:03 IST