'राहुल के लिए परिवार सर्वोपरि, वो नौटंकी कर रहे, आपातकाल का दौर चाहते हैं...', सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रोटेस्ट करने पर JDU ने उठाए सवाल
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा राहुल अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए वे संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वो देश में अराजकता फैलाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।
- भारत
- 3 min read
निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर BJP मुखर हो गई है। मंगलवार को पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस और अन्य दलों पर निशाना साधा, तो उसके बाद JDU नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने भी खूब खरी-खोटी सुनाई और कई गंभीर आरोप भी लगाए।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए ललन सिंह ने कहा वो अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए वे संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ दिनों से नाटक और ड्रामे के ज़रिए देश भर में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
राहुल देश भर में अराजकता फैलाने की कोशिश में-ललन सिंह
ललन सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा 'सबसे बड़ी चिंता यह है कि पिछले कुछ दिनों से नाटक और ड्रामे के ज़रिए देश भर में अराजकता फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिशें की जा रही हैं। मुझे नहीं लगता कि देश की जनता इसे कभी स्वीकार करेगी।'
राहुल के लिए परिवार सर्वोपरि...
उन्होंने आगे पलटवार करते हुए कहा 'देश में संविधान सर्वोपरि है, कोई परिवार नहीं। उनके लिए उनका परिवार सबसे पहले आता है। अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए वे संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। आज आप सुप्रीम कोर्ट के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।'
सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रोटेस्ट करने पर भड़के ललन सिंह
सिंह ने आगे कहा 'क्या देश के इतिहास में किसी राजनीतिक पार्टी ने कभी सुप्रीम कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है? ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? यह कैसा व्यवहार है? आप सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हैं, और पीयूष गोयल ने पहले ही विस्तार से बताया है कि आपने जो याचिका दायर की है, उसका स्वरूप क्या है।
INDI ब्लॉक नेताओं की याचिका में 14 खामियां
इस बीच, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नौ अन्य INDIA ब्लॉक नेताओं द्वारा दायर रिट याचिका में 14 कमियों को चिह्नित किया है, जिसमें ECI के चल रहे SIR अभियान के पहलुओं को चुनौती दी गई है।
इससे पहले सोमवार को, राहुल गांधी की लीडरशिप में INDIA ब्लॉक के नेताओं और सपोर्टर्स ने बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च किया, जिसके बाद 11 अपोज़िशन नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में एक पिटीशन फाइल की, जिसमें इलेक्टोरल रोल के SIR से जुड़े इलेक्शन कमीशन के फैसलों को चैलेंज किया गया।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 13 October 2026 at 16:49 IST