'चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस ने एक CEC को पार्टी से उम्मीदवार बनाया, एक को कैबिनेट...', पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को घेरा

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस अपने ट्रैक रिकॉर्ड को नजरअंदाज करते हुए इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाती है। उन्होंने एक इलेक्शन कमिश्नर को पार्टी का टिकट दिया, दूसरे को मंत्री बनाया और दो को गवर्नर बनाया।"

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Piyush Goyal hits out at Oppn rahul gandhi
पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को घेरा | Image: ANI

भारत के निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव (CEC) आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के लगातार हो रहे हमलों पर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मोर्चा खोल दिया है। एक के बाद एक बीजेपी नेता कांग्रेस, राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों में हमला कर रहे हैं। 

मंगलवार, 13 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों (CECs) के साथ पार्टी के संबंधों और उसके पुराने रिकॉर्ड पर सवाल उठाए। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस ने अतीत में एक CEC को चुनाव का टिकट दिया था, एक अन्य को अपनी सरकार में मंत्री बनाया था और दो चुनाव आयुक्तों को राज्यपाल नियुक्त किया था।

कांग्रेस खुद के ट्रैक रिकॉर्ड को नजरअंदाज करती है-पीयूष गोयल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी  पर प्रहार करते हुए पीयूष गोयल ने कहा "कांग्रेस अपने खुद के ट्रैक रिकॉर्ड को नज़रअंदाज़ करते हुए चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है। अगर आप राहुल गांधी (कांग्रेस) के ट्रैक रिकॉर्ड को देखें: तो उन्होंने एक चुनाव आयुक्त को पार्टी का टिकट दिया, दूसरे को मंत्री बनाया और दो को राज्यपाल नियुक्त किया।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि टीएन शेषन, जो 1990 से 1996 तक भारत के 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) रहे, को कांग्रेस ने BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ मैदान में उतारा था।गोयल ने कहा, "उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ टीएन शेषन को मैदान में उतारा।"1999 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने शेषन को गांधीनगर सीट से मैदान में उतारा था । हालांकि, वह आडवाणी से चुनाव हार गए।

Advertisement

कांग्रेस की चापलूसी को इनाम देने के लिए किया गया था

गोयल ने आगे कहा कि एमएस गिल, जिन्होंने 1996 से भारत के CEC के तौर पर काम किया, उन्हें संवैधानिक पद पर रहते हुए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि बाद में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया। गोयल ने कहा , “सीईसी रहे एमएस गिल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यह उनकी चापलूसी को इनाम देने के लिए किया गया था। बाद में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया।”

उन्होंने कहा, "आर.के. द्विवेदी को रिटायरमेंट के दो महीने के अंदर गवर्नर बना दिया गया। नवीन चावला को सोनिया गांधी ने CEC बनाया, तब भी जब वह सरकार में नहीं थीं।" आर.के. द्विवेदी ने 1982 से CEC के तौर पर काम किया और 1986 में उन्हें गुजरात का गवर्नर बनाया गया।गोयल ने कहा कि हटाने की सिफारिश के बावजूद नवीन चावला को 16वां CEC बनाया गया।

Advertisement

INDI ब्लॉक नेताओं की याचिका में 14 खामियां

इस बीच, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नौ अन्य INDIA ब्लॉक नेताओं द्वारा दायर रिट याचिका में 14 कमियों को चिह्नित किया है, जिसमें ECI के चल रहे SIR अभियान के पहलुओं को चुनौती दी गई है।

इससे पहले सोमवार को, राहुल गांधी की लीडरशिप में INDIA ब्लॉक के नेताओं और सपोर्टर्स ने बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च किया, जिसके बाद 11 अपोज़िशन नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में एक पिटीशन फाइल की, जिसमें इलेक्टोरल रोल के SIR से जुड़े इलेक्शन कमीशन के फैसलों को चैलेंज किया गया।

ये भी पढ़ें: 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि वे PM मोदी के रहते सत्ता में नहीं आ सकते', गिरिराज सिंह का हमला
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड