अपडेटेड 18 November 2024 at 17:48 IST
'PAK 10 साल से कटोरा लेकर घूम रहा, पहले PoK फिर ब्लूचिस्तान होगा भारत का हिस्सा', CM योगी की दो टूक
भविष्यवाणी करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) भारत में आएगा फिर बलूचिस्तान और पाकिस्तान के अन्य राज्य भी भारत का हिस्सा होंगे।
उत्तर प्रदेश उपचुनाव और महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनावों में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमकर प्रचार किया। सीएम योगी का 'बंटोगे तो कटोगे' नारा हरियाणा के बाद झारखंड और महाराष्ट्र में ट्रेंड में रहा। वहीं चुनावी मंच से उन्होंने एक और बड़ी भविष्यवाणी कर दी। सीएम योगी ने ऐलान किया कि ‘जल्द ही पाकिस्तान टूट जाएगा और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) खुद ही भारत में शामिल हो जाएगा।’ पाकिस्तान के वर्तमान हालात देखकर भी लगता है कि आतंक का सौदागार अब अपने कर्मों की सजा भुगतने वाला है।
दूसरों के घर में आग लगाने वाला ‘आतंकिस्तान’ खुद खत्म होने की कगार पर है। क्या आतंक को एक्सपोर्ट करने वाला पाकिस्तान टुकड़ेृ-टुकड़े होने वाला है? इस सवाल का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है, लेकिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान के टूटने की भविष्यवाणी कर दी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने पाकिस्तान को भिखारी मुल्क की उपाधि दी है।
'भारत घुसकर मारता है, पाक कटोरा लेकर घूम रहा'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान परस्त आतंकी अब भारत की सीमा पर अतिक्रमण नहीं कर सकते। उसे पता है कि नया भारत घुसकर मारता है। 10 साल में पाकिस्तान की हालत यह हो गई कि अब कटोरा लेकर घूम रहा है, लेकिन कोई भीख भी नहीं दे रहा। योगी यहीं नहीं रुके, उन्होंने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि, मजबूत सरकार की वजह से आतंक की कमर टूट रही है। लोगों की चुनी हुई मजबूत सरकार भारत की वजह से ही PoK समेत पाकिस्तान के दूसरे हिस्से, जल्द ही भारत में शामिल हो जाएंगे।
'भारत में आएंगे POK और बलूचिस्तान'
भविष्यवाणी करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) भारत में आएगा फिर बलूचिस्तान और पाकिस्तान के अन्य राज्य भी भारत का हिस्सा होंगे। कांग्रेस पर विभाजन का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस को सत्ता का लालच नहीं होता, तो भारत का विभाजन ही ना होता।
पाकिस्तान में भी बन रहे ऐसे ही हालात
दरअसल, पाकिस्तान में हालात बेहद खराब चल रहे हैं। अर्थव्यस्था से लेकर कानून व्यवस्था तक पाकिस्तान में सबकुछ 'राम भरोसे' चल रहा है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की बगावत बेकाबू हो गई है। 1948 से ही बलूचिस्तान में सशस्त्र संघर्ष चल रहा है। बलूच आंदोलन को दबाने के लिए पाकिस्तानी सरकार को कई बार सैन्य कार्रवाई भी करनी पड़ी है।
लाहौर से कराची तक प्रदर्शन
इसके अलावा पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KPK) प्रांत में भी पश्तून आलगाववाद की हवा चल रही है। PoK में बिजली और रोजगार जैसे मुद्दे पर नागरिक विद्रोह कर रहे हैं। पूर्व पीएम इमरान खान के समर्थक भी सेना के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इमरान की रिहाई के लिए लाहौर से कराची तक प्रदर्शन हो रहे हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान गले तक विदेशी कर्ज में डूबा हुआ है। मदद के नाम पर मिली भीख के भरोसे रोजमर्रा का कामकाज हो रहे है। पुराने कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी पाकिस्तान को कर्ज लेना पड़ रहा है। पैसों की किल्लत की वजह से पाकिस्तानी सेना को अपने खर्चे में कटौती करनी पड़ी है।
इन्हीं वजहों से पाकिस्तान को लेकर सीएम योगी ने ऐसी भविष्यवाणी की है। भारत भी लगातार पाकिस्तान के हालात पर नजर बनाए हुए है। पाकिस्तान में मौजूद आतंकी रहस्यमयी तरीके से मारे जा रहे हैं। इसीलिए जानकारों का भी कहना है कि चुनावी मंच से कही गईं योगी की बातें, जल्द ही सच हो सकती हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 18 November 2024 at 17:48 IST