अपडेटेड 4 March 2025 at 08:45 IST

औरंगजेब की तारीफ कर बुरे फंसे अबू आजमी, मुंबई में सपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज, बयान पर विरोध जारी

सपा नेता अबू आजमी को मुगल सम्राट औरंगजेब को महान बताना भारी पड़ गया। अब उनके खिलाफ मुंबई के एक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Follow :  
×

Share


Samajwadi Party leader Abu Azmi | Image: PTI

सपा नेता अबू आजमी मुगल सम्राट औरंगजेब की प्रशंंसा कर मुश्किलों में घिर गए हैं। उनके बयान की हर तरफ निंदा हो रही है। इस बीच मुंबई में शिवसेना ने अबू आजमी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। औरंगजेब वाले बयान को लेकर सपा नेता के खिलाफ ठाणे के वागले एस्टेट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।


महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी को मुगल सम्राट औरंगजेब को महान बताना भारी पड़ गया। अब सपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के की शिकायत के आधार ठाणे के एक पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। BNS 299, 302 और 356 की धाराओं के तहत अबू आजमी के खिलाप मामला दर्ज किया गया है।

अबू आजमी के खिलाफ शिकायत दर्ज

अबू आजमी ने मुगल सम्राट औरंगजेब की तारीफ करते हुए उसे भारतीय इतिहास का बेहतरीन शासक बताया था। सपा नेता ने कहा था, 'राजा लोग अपनी संपत्ति के लिए संघर्ष किया करते थे धर्म के नाम पर नहीं। अगर धर्म के नाम के पर हिन्दू-मुस्लिम करते तो कितने हिन्दू मुस्लिम बन जाते? फिर कह रहा हूं कि औरंगजेब ने मंदिर भी तोड़े और मस्जिद भी तोड़े। अगर हिन्दू औरंगजेब के खिलाफ होते तो 34 फीसदी हिन्दू उनके साथ नहीं होते। जब औरंगजेब भारत में थे तब भारत सोने की चिड़िया था। अब उनके इस बयान के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

औरंगजेब को लेकर अबू आजमी ने क्या कहा?

अबू आजमी ने औरंगजेब को लेकर दिए अपने बयान पर कहा, जब 1857 में मंगल पांडे ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह शुरू किया था, तब उनका साथ देने वाले बहादुर शाह जफर थे। अंग्रेजों को लगा कि अगर हिंदू और मुसलमान साथ आ गए तो हम भारत पर राज नहीं कर पाएंगे। औरंगजेब ने अगर मंदिर तोड़े तो कई मस्जिदे भी तोड़ी थी। इसमें हिंदू-मुस्लिम करने की कोई जरूरत नहीं है।

सपा नेता का बयान देशद्रोही- एकनाथ शिंदे

सपा नेता के इस बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़ने लगा है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सपा नेता पर पलटवार करते हुए इसे पाप करार दिया। डिप्टी सीएम शिंदे ने तो सपा नेता के बयान को देशद्रोही बयान तक करार देकर उन्हें माफी मांगने को कह दिया। मगर माफी मांगने के बजाय अबू आजमी ने शिंदे पर पलटवार कर दिया। सपा नेता ने कहा मैं अपने बयान पर कायम रहूंगा भले ही मुझ पर चाहे जो एक्शन ले लिया जाए।

अबू आजमी अपने बयान पर कायम

अबू आजमी ने कहा कि अगर मैं गलत होता तो हिन्दू औरंगजेब के खिलाफ होते 34 फीसदी हिन्दू उनके साथ नहीं होते। एक ही चश्में से हर चीज को देखना हिन्दू-मुस्लिम करना है। मैं फिर कह रहा हूं कि औरंगजेब हिन्दुओं के सतह थे और 34 फीसदी हिन्दू आज भी उनके साथ हैं। दिल्ली में उनके नाम की सड़क आज से नहीं बनी हैं लेकिन साल 2014 के बाद से ये सब चीजें शुरू हुई हैं।


 

यह भी पढ़ें: 'शंभा जी हत्या करने वाले औरंगजेब को...',अबू आजमी पर भड़के एकनाथ शिंदे

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 4 March 2025 at 08:24 IST