‘ट्रंप पर हमला होना ही था, भारत में भी मूड वैसा’, कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, BJP बोली- मोहब्बत की दुकान में नफरत के भाईजान

BJP on Congress MLA Vijay Wadettiwar controversial statement: ट्रंप पर हमले को लेकर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता में भी वैसा ही गुस्सा है, अमेरिका में हैं।

Follow :  
×

Share


कांग्रेस विधायक के विवादित बयान पर भड़की BJP | Image: ANI

Congress MLA Controversial Statement: अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी स्थित हिल्टन होटल में गोलीबारी पर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले पर उनके कर्मों का नतीजा बताया। यही नहीं विधायक ने इसे भारत से भी जोड़ दिया और कहा कि हिंदुस्तान के लोगों में भी वैसी ही भावना है। उनके इस बयान पर बवाल मच गया। BJP ने उन्हें घेरते हुए कहा कि यह 'मोहब्बत की दुकान' नहीं, बल्कि 'नफरत के भाईजान' हैं।

अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर के दौरान फायरिंग हुई थी। कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप भी मौजूद थी। गोली चलने की आवाज आते ही वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ट्रंप को मौके से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

कांग्रेस विधायक ने क्या कहा?

इस घटना पर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने बोलते हुए कहा, "जैसी करनी वैसी भरनी। सर्वोच्च पद पर होते हुए उसने (ट्रंप) हर देश को परेशान करने, उन्हें कंट्रोल करने का काम किया। देश को भी उसने बर्बाद किया। ईरान से कोई संबंध नहीं था। फिर भी इजराइल को पकड़कर जो वार किया। उसमें वो तो होना ही था।"

उन्होंने कहा कि आज ट्रंप ने पूरे अमेरिका को बर्बाद कर दिया है, अपने मंसूबों और इच्छाओं को पूरा करने के लिए। जैसे कि हिंदुस्तान में चल रहा है वैसे ही वहां भी चला तो वो होना ही था। लोग रास्ते पर उतरकर उनका विरोध कर रहे थे। अब हिंदुस्तान में उतर नहीं रहे। इनको लग रहा है कि सब कुछ ठीक है।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि लोगों में वही भावना आज भी है कि पूरे हिंदुस्तान भी बर्बादी के रास्ते पर चल रहा है। ट्रंप के साथ हुआ, यह सही मायने से उस सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति के बारे में नहीं होना चाहिए था। जो जैसा करेगा तो जनता उसका जवाब देगी। यही उस घटना से दिखता है।

ये एंटी नेशनल कांग्रेस है- शहजाद पूनावाला

MLA के इस बयान पर BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की तीखी प्रतिक्रिया आई है। पूनावाला ने उनके बयान पर हैरानी जताते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक ने अमेरिका में जो हुआ, वैसा ही कुछ यहां भी दोहराए जाने की दुआ की और उसे सही भी ठहराया।"

उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस कहती है कि 'मोदी की कब्र खुदेगी', तो कभी जान से मारने की धमकियां देती है। खड़गे जी कहते हैं कि BJP और RSS जहरीले सांप हैं इन्हें खत्म कर देना चाहिए। मोदी जी की तुलना आतंकवादियों से करते हैं। अब, एक 'आदतन अपराधी' विजय वडेट्टीवार की तरफ से यह चौंकाने वाला बयान आया है। ये वही वडेट्टीवार, जिसने 26/11 के मुंबई हमलों के मामले में पाकिस्तान को 'क्लीन चिट' दे दी थी। यह 'मोहब्बत की दुकान' नहीं, बल्कि 'नफरत के भाईजान' हैं। यह ANC है - यानी 'एंटी-नेशनल कांग्रेस' (राष्ट्र-विरोधी कांग्रेस)।

यह भी पढ़ें: 'काम करने से रोका, संसद में बोलने से रोका', Raghav Chadha ने गिनाए AAP छोड़ने के कारण, कहा- जोश के साथ उठाऊंगा जनता के मुद्दे- VIDEO

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 27 April 2026 at 12:05 IST