अपडेटेड 7 April 2024 at 17:48 IST

'कांग्रेस के घोषणा पत्र में एक के बाद दूसरी चीज देश को तोड़ने वाली', विपक्ष पर बरसे अनुराग ठाकुर

Himachal Pradesh News: ऊना में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Follow :  
×

Share


ऊना से हरिद्वार रेल सेवा को मंजूरी | Image: PTI

Himachal Pradesh News: ऊना में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त होकर जनता को छलना, वादे पूरे ना करना, उस सबको लेकर कांग्रेस के 9 लोगों ने उनके खिलाफ वोट किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में एक के बाद दूसरी चीज देश को तोड़ने और पीछे ले जाने वाली है। कांग्रेस पर आज कोई विश्वास नहीं करता।

अब पछताए होत क्या....

अनुराग ठाकुर ने कहा- 'मोदी जी ने भारत की मजबूत नींव रखी। भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का समय आया है। भारत को विकसित बनाने का समय आया है। अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत। कांग्रेस चुनाव (राज्यसभा चुनाव) हार चुकी है, बीजेपी के उम्मीदवार जीत गए। कांग्रेस के 9 लोगों ने उनके खिलाफ वोट किया। सच्चाई ये है बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव जीता। हम अब लोकसभा की भी चारों सीटें जीतेंगे, विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे। इनके लोग एक के बाद दूसरे इनको छोड़कर जा रहे हैं।'

'‘हमने काम किया है और आगे भी करते रहेंगे'

इससे पहले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हमेशा आशीर्वाद दिया है। ठाकुर ने कहा, ‘‘हमने काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।’’ उन्होंने भरोसा जताया कि क्षेत्र के लोग, विशेषकर महिलाएं इस बार ‘‘शत प्रतिशत’’ वोट डालेंगी।

ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा एक दूरदर्शी पार्टी है। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि उनकी पार्टी ने सभी निर्धारित लक्ष्य हासिल किए हैं, चाहे वह अनुच्छेद 370 को खत्म करना हो, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाना हो, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लाना हो या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना हो।

उन्होंने बिलासपुर में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगों के कल्याण के लिए काम करना, देश की अर्थव्यवस्था में सुधार करना और भारत को दुनिया के सबसे मजबूत देशों में से एक बनाना है। उन्होंने ‘अब की बार 400 पार’ का नारा लगाते हुए लोगों से उन्हें वोट देने की स्थानीय बोली में अपील की।

(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)

ये भी पढ़ेंः थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था, सभी दुकानें बंद... PM मोदी के रोड शो से पहले जबलपुर नो फ्लाई जोन घोषित

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 April 2024 at 17:48 IST