अपडेटेड 30 June 2024 at 17:23 IST
CM मोहन यादव का बड़ा कदम: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एक दिन में रोपे जाएंगे 12 लाख पौधे
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को लेकर आज एक बैठक की, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है।
CM Mohan Yadav Big Step: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को लेकर आज एक बैठक की, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाने को लेकर आह्वान किया है। इसके तहत सरकार एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच इस अभियान को चलाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में साढ़े पांच करोड़ पेड़ लग वाएगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 111 वें एपिसोड में लोगों से अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की। खास बात यह है कि मध्यप्रदेश सरकार इस अभियान में साढ़े पांच करोड़ पेड़ लगाने वाली है। पीएम मोदी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होंने ये अभियान शुरू किया था और लोगों से यह आग्रह करता हूं कि वे जोर शोर से इस अभियान का हिस्सा बनें।
मैंने भी मां की स्मृति में एक पेड़ लगाया- CM मोहन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राज्य में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान जन सहयोग से सफल होगा। मुख्यमंत्री ने पोस्ट कर लिखा कि, इस साल माँ को समर्पित एक विशेष अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' शुरू किया और मैंने भी मां की स्मृति में एक पेड़ लगाया है।
यह भी पढ़ें : बुद्धा टेंपल में CM धामी ने 'मन की बात' सुनने आए पर्यटकों से की मुलाकात; सुनी जनता की समस्याएं
एक दिन में रोपे जाएंगे 12 लाख पौधे
सबसे खास बात यह है कि इंदौर जिले में 51 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है, वहीं राजधानी भोपाल सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर एक दिन में ही 12 लाख पौधे रोपे जाएंगे। भोपाल में व्यापक स्तर पर प्रस्तावित पौधरोपण के संबंध में हुई बैठक निर्णय लिया गया। मध्यप्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान जन सहयोग से सफल होगा। प्रदेश के दो बड़े नगरों में अभियान से अनेक संगठन जुड़ रहे हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 30 June 2024 at 17:23 IST