'जगह बदलने से सरकार नहीं बचेगी', SIR पर बवाल के बीच धरना स्थल बदले जाने के फैसले पर भड़के अखिलेश यादव, ललन सिंह बोले- ये स्ट्रीट ड्रामा है...

SIR और मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। सपा प्रमुख अखिलेश ने सोमवार को कहा 'प्रोटेस्ट स्थल बदलने से सरकार नहीं बचेगी', तो वहीं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा विपक्ष "स्ट्रीट ड्रामा" में लगी हुई है।

 
Follow :
Akhilesh Yadav Lalan Singh changing protest site | Image: ANI

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। SIR पर बवाल के बीच समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को BJP पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा ‘प्रोटेस्ट की जगह बदलने से मामला हल नहीं होगा और इससे सरकार अपनी चोरी से बच नहीं पाएगी।’

विपक्षी पार्टियों के लगातार हमले के बीच केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाया कि वे अपनी खराब नीतियों को छिपाने के लिए देशभर में अफरा-तफरी मचाकर और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करके "स्ट्रीट ड्रामा" कर रहे हैं।

जगह बदलने से सरकार नहीं बचेगी-अखिलेश यादव

दरअसल, गृह मंत्रालय द्वारा अब जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी गई है। इस आदेश के बाद समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा '"हमारी आवाज़ उन तक पहुंचनी चाहिए। सरकार क्यों नहीं सुनना चाहती? सरकार गलत है।

सरकार को सुनना चाहिए और इलेक्शन कमीशन को हटाना चाहिए। यह सबकी भलाई और डेमोक्रेसी की भलाई के लिए है। BJP को अपनी गलती माननी चाहिए और इलेक्शन कमीशन को हटाना चाहिए। प्रोटेस्ट की जगह बदलने से मामला हल नहीं होगा, और इससे सरकार अपनी चोरी से बच नहीं पाएगी।"

October 12, 2026

नकली वोट बनाते हैं, नकली वोट डालते हैं और...-अखिलेश यादव

अखिलेश ने आगे कहा "प्रोटेस्ट और धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। डेमोक्रेसी को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। भारतीय जनता पार्टी संविधान और डेमोक्रेसी को खत्म करने के लिए इलेक्शन कमीशन के साथ मिलीभगत कर रही है। वे हमेशा सत्ता में बने रहना चाहते हैं। वे नकली वोट बनाते हैं, नकली वोट डालते हैं और नकली चुनाव नतीजे बनाते हैं।"

विपक्ष के नेता को 'इमैच्योर'-ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने सोमवार को विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाते हुए  विपक्ष के नेता को "इमैच्योर" बताया और आगे कहा कि वह एक "स्ट्रीट-स्मार्ट" नेता की तरह काम कर रहे हैं, जो कुछ समय के लिए शोर मचाने की कोशिश कर रहे हैं।

"वह पूरी तरह से नासमझ हैं। उनमें मैच्योरिटी का कोई लेना-देना नहीं है। जिस तरह एक स्ट्रीट-स्मार्ट नेता जो सड़क पर बहुत शोर मचाता है, उसे लगता है कि उसने निशाना साध लिया है, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया है। आप PM मोदी के खिलाफ किस तरह का कॉम्पिटिशन करने जा रहे हैं?"

October 12, 2026

विपक्ष "स्ट्रीट ड्रामा" करके PM का मुकाबला नहीं कर सकता

ललन सिंह ने आगे कहा "PM मोदी सुबह उठते हैं। रात को सोने तक, देशभक्ति से भरे रहते हैं। वे समर्पित रहते हैं। वे वह सब कुछ करते हैं जिससे इस देश को फायदा हो। उन्होंने 2047 तक एक विकसित भारत बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। आप PM मोदी से किस तरह का मुकाबला करने जा रहे हैं? क्या आप स्ट्रीट ड्रामा और एक्टिंग करके मोदी जी से मुकाबला करने जा रहे हैं? PM मोदी ज़मीन पर काम करते हैं। इसलिए सर, आपको पहले ज़मीन पर कदम रखना चाहिए।"

ये भी पढ़ें: 'जनादेश से सीनाजोरी कर रहे हैं राहुल गांधी, देश में अराजकता फैला रहे हैं, 99 चुनाव हारे और ठीकरा...', अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर किया जोरदार हमला
 

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 12 October 2026 at 18:17 IST