'जनादेश से सीनाजोरी कर रहे हैं राहुल गांधी, देश में अराजकता फैला रहे हैं, 99 चुनाव हारे और ठीकरा...', अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर किया जोरदार हमला

SIR पर मचे बवाल के बीच बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा जनादेश से सीनाजोरी और देश में अराजकता फैला रहे हैं राहुल गांधी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Anurag Thakur slam Congress Rahul Gandhi spreading anarchy in country INDI Bloc march to SC
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर किया जोरदार हमला | Image: ANI

Anurag Thakur slam Congress: बीजेपी नेता और सांसद अनुराग ठाकुर ने मतदाता सूची और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि जनादेश से सीनाजोरी और देश में अराजकता फैला रहे हैं राहुल गांधी।

सोमवार, 12 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुराग ठाकुर ने कहा 'वो बार-बार आरोप लगाते हैं और फिर कोर्ट में जाकर माफी मांगते हैं। 99 चुनाव हारने तक राहुल गांधी हर बार देखते हैं कि किस पर आरोप लगाना है और ठिकरा कहां फोड़ना है। अब तो हालत ये हो गई है कि सड़क छाप भाषा का प्रयोग और निराधार आरोप लगाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं।'

जनादेश से सीनाजोरी कर रहे हैं राहुल गांधी-अनुराग ठाकुर

प्रेस कॉन्फ्रेंस ने दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा "राहुल गांधी कहने के लिए नेता प्रतिपक्ष हैं लेकिन वो एक ऐसे नेता हैं जिन्हें न तथ्यों का पता है, न तर्क का पता है और न ही नियम या कायदे-कानून का पता है। उन्हें तो बस यही पता है कि अरजकता कैसे फैलानी है, अस्थिरता कैसे लानी है।

राहुल गांधी हवा-हवाई नेता हैं-अनुराग ठाकुर

आगे उन्होंने कहा 'संवैधानिक पदों और संस्थाओं को कैसे नीचे दिखाना है और दुनिया भर में भारत का नाम कैसे बदनाम करना है, छवि को कैसे कमजोर करना है। ये दुर्भाग्य है कि देश को इतना अस्थिर, अराजक, अगंभीर नेता प्रतिपक्ष के तमाशे और नखरे नहीं देखने पड़े...मैं तो कहूंगा कि राहुल गांधी हवा-हवाई नेता हैं। इनकी राजनीति का पूरा पैटर्न ही हवा-हवाई है। वो बार-बार आरोप लगाते हैं और फिर कोर्ट में जाकर माफी मांगते हैं।'

Advertisement

99 चुनाव हारे और ठीकरा...

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुराग ने राहुल पर निशाना साधते हुए आगे कहा '99 चुनाव हारने तक राहुल गांधी हर बार देखते हैं कि किस पर आरोप लगाना है और ठिकरा कहां फोड़ना है। कभी चुनाव आयोग, कभी EVM, कभी मुख्य चुनाव आयुक्त तो कभी कुछ और। अब तो हालत ये हो गई है कि सड़क छाप भाषा का प्रयोग और निराधार आरोप लगाने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं। राहुल गांधी देश को शोर नहीं सच चाहिए, आरोप नहीं प्रमाण चाहिए, राजनीतिक बयान नहीं स्पष्ट जवाब चाहिए।"

ये भी पढ़ें: 'SIR पर राज्यसभा-लोकसभा में चर्चा हो गई है, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का यही काम रह गया- झूठ बोलो भाग जाओ', मेघवाल ने साधा निशाना

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड