'आपकी सोच बाबर वाली है...', अखिलेश यादव पर बरसे ब्रजेश पाठक, राम मंदिर का चढ़ावा गायब के आरोप पर दिया जवाब
UP Politics: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि अखिलेश यादव आप अपनी सोच सनातन संस्कृति के खिलाफ मत करिए। आने वाले दिनों में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
- भारत
- 3 min read
Brajesh Pathak on Akhilesh Yadav Statement: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर में करोड़ों रुपये के चढ़ावे गायब होने के दावे पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। बीजेपी नेताओं की ओर से उनके इन आरोपों का जवाब दिया जा रहा है। अब यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने अखिलेश की सोच को बाबरवादी तक कह दिया।
झूठ का नैरिटिव गढ़ने का प्रयास कर रहे अखिलेश- ब्रजेश पाठक
समाजवादी पार्टी के लोगों ने कभी राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत नहीं किया। जब राम मंदिर में भूमिपूजन हो रहा था या फिर राम मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापित हुई, तब भी कुछ नहीं कहा। आज झूठ का नैरिटिव अफवाह फैलाकर गढ़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आपकी सोच बाबर वाली है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश माता शबरी और भगवान जटायू की चर्चा नहीं करेंगे। दुनिया में भारत सनातन संस्कृति में वाहक राष्ट्र है। सपा मुखिया महर्षि वाल्मीकि के महाकाव्य को भूल गए हैं।
‘…आपको खामियाजा भुगतना पड़ेगा’
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आप अपनी सोच सनातन संस्कृति के खिलाफ मत करिए। आने वाले दिनों में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 2027 में आपको पूर्ण मुंह की खानी पड़ेगी। आपका झूठ के नैरेटिव कभी सफल नहीं हो पाएगा। उत्तर प्रदेश के लोग आपकी कारगुजारियों को अच्छी तरह से समझ चुके हैं।
क्या कहा था अखिलेश यादव ने?
रविवार (7 जून) को अखिलेश यादव ने X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है। ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है। न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। सरकार की चुप्पी संदिग्ध है।"
इस पर श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बयान जारी करते हुए कहा है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का नियमित आंतरिक ऑडिट लगातार चल रहा है। अभी तक कोई बड़ी या उल्लेखनीय अनियमितता सामने नहीं आई है। यह ऑडिट ट्रस्ट और स्टेट बैंक के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ही हो रहा है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 June 2026 at 16:24 IST